Bihar: 'RJD ने कट्टा लगाया-15 साल के जंगलराज ने बर्बाद की एक पूरी पीढ़ी', PM मोदी ने कैसे दिखाई औकात? समझें
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (6 नवंबर 2025) को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर 'जंगलराज' का पुराना घाव कुरेदा। अररिया की रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा, '1990 से 2005 तक के 15 सालों में RJD ने बिहार को लूटा और एक पूरी पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर दिया।'
पीएम मोदी ने NDA के विकास मॉडल की तुलना करते हुए विपक्ष को 'भ्रष्ट परिवारों का गठबंधन' ठहराया। लेकिन 'जंगलराज' सिर्फ राजनीतिक नारा नहीं- यह कानून-व्यवस्था की बर्बादी, अपराध की बाढ़ और विकास की ठहराव की कहानी है। आइए, तथ्यों और आंकड़ों से समझें कि RJD शासन में कैसे पनपा यह अराजकता, और उसके बाद क्या बदला...

PM Modi Target RJD Jungle Raj: 'शून्य विकास, परिवारवाद और घोटालों का राज'
अररिया रैली में मोदी ने (PM Modi Araria Rally) RJD के 15 सालों को 'निल बटे सन्नाटा' करार दिया। उन्होंने कहा, 'उन 15 वर्षों में कितने एक्सप्रेसवे बने? शून्य। कोसी नदी पर कितने पुल? शून्य। पर्यटन सर्किट या खेल परिसर? शून्य।' भागलपुर रैली में उन्होंने RJD नेताओं को 'जंगलराज की पाठशाला' में पढ़ा बताया। कहा- 'अ से अपहरण, फ से फिरौती, र से रंगदारी। उनकी शिक्षा प से परिवारवाद और ग से घोटाला सिखाती है।'
मोदी ने लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी के परिवारों को 'बिहार और देश के सबसे भ्रष्ट परिवार' कहा। उन्होंने महागठबंधन में कलह का आरोप लगाया कि RJD आरजेडी ने कांग्रेस के सिर पर कट्टा तानकर, सीएम का चेहरा छीन लिया। राहुल को 'नामदार' कहते हुए बोले, 'उन्हें जबरन बिहार लाया गया है।'
दूसरी ओर, NDA के रिकॉर्ड की तारीफ की। कहा कि 'हमने पूरे बिहार में एक्सप्रेसवे, पुल और विश्वविद्यालय बनाए। भागलपुर में विरासत और तीर्थयात्रा परियोजनाओं से पर्यटन बढ़ेगा, गंगा किनारे युवाओं को रोजगार मिलेगा।' मोदी ने पहले चरण के मतदान को 'परिवर्तन का उत्साह' बताया।
Bihar Election 2024, 1st Phase Voting: पहले चरण में मतदान: 53.77% वोट पड़े, गोपालगंज टॉप पर
चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान दर्ज। सुबह 11 बजे तक 27.65%, दोपहर 1 बजे 42.31% था। गोपालगंज में सबसे अधिक 46.73%, उसके बाद लखीसराय (46.37%) और बेगूसराय (46.02%)। पटना में सबसे कम 37.72%। 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं, जिसमें RJD के तेजस्वी यादव और BJP के सम्राट चौधरी जैसे दिग्गज शामिल।
What Is Bihar Jungle Raj: 1990-2005 में अपराध की बाढ़, विकास ठहरा
RJD का शासन (लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के दौर) को 'जंगलराज' कहने का कारण NCRB के आंकड़े हैं। 1992-2004 के बीच 32,085 अपहरण दर्ज-फिरौती की संस्कृति चरम पर। 2001 में 3,643 हत्याएं, 2003 में 3,771। जातीय हिंसा में 58 नरसंहार, 566 मौतें (1991-2001)। बारा (1992: 34 जमींदार मारे), लक्ष्मणपुर-बाथे (1997: 58 दलित मजदूर मरे) जैसे कांडों ने भय का माहौल बनाया।
आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चुनावी हिंसा भी चरम पर दिखी। 1990-2004 के 9 चुनावों में 641 मौतें। 1998 लोकसभा में पटना दो बार रद्द, 4,995 बूथों पर पुनर्मतदान। बाहुबलियों (शहाबुद्दीन, आनंद मोहन) को राजनीतिक संरक्षण मिला, पुलिस-प्रशासन लाचार नजर आई। IAS जी. कृष्णैया की हत्या (Murder of IAS G. Krishnaiah), चंपा विश्वास गैंगरेप (Champa Biswas Case) जैसे क्रूर कांड हुए।
आर्थिक मोर्चे पर 'उद्योग बहिर्गमन': व्यवसायी भागे, निवेश शून्य। GSDP 2004-05 में 75,608 करोड़, प्रति व्यक्ति आय 8,528 रुपये। गरीबी दर 50% से ऊपर। सूर्यास्त के बाद सड़कें सूनी, व्यापार जोखिम भरा।
Nitish Kumar Flipper: नीतीश कुमार के बदलते रंग
- 2005: JDU + BJP= NDA: नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, भाजपा-जद यू गठबंधन के तहत।
- 2013: JDU - NDA : भाजपा ने नरेंद्र मोदी को 2014 लोकसभा चुनाव में पीएम चेहरे के रूप में घोषित किया, नीतीश कुमार ने यह आधार मानते हुए एनडीए से गठबंधन तोड़ने का निर्णय लिया।
- 2015: JDU + RJD + कांग्रेस = महागठबंधन (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU ने आरजेडी-कांग्रेस के साथ गठबंधन किया।
- 2017: वापस NDA में महागठबंधन से दूरी लेते हुए जद यू-भाजपा गठबंधन फिर बना लिया गया।
- 2020: NDA के रूप में सरकार: विधानसभा चुनाव में NDA जीत कर सत्ता में रहा, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने।
- 9 अगस्त 2022: JDU ने NDA से दोबारा नाता तोड़ा: JDU ने भाजपा-नेता सहयोग को समाप्त कर महागठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया।
- 28 जनवरी 2024 : JDU ने महागठबंधन से निकलकर NDA में वापसी की: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और JDU+भाजपा गठबंधन फिर से अस्तित्व में आया।
टेबल में समझें 'जंगलराज' का चेहरा कौन?
| क्राइम | अपराध का प्रकार | 1990-2005 (RJD काल) | 2005-2025 (NDA/नीतीश काल) | बदलाव |
|---|---|---|---|---|
| 1 | अपहरण मामले | 32,085 (1992-2004) | 429 (2006-09), लेकिन कुल अपराध बढ़े | कमी, लेकिन प्रयास 125% ↑ |
| 2 | हत्या मामले | 3,643 (2001) → 3,771 (2003) | 2,862 (2023) | 9.5% ↓, लेकिन UP के बाद नंबर 2 |
| 3 | जातीय नरसंहार | 58 (1991-2001), 566 मौतें | काफी कमी | सुधार |
| 4 | कुल संज्ञेय अपराध | 97,850 (2005) | 1,64,163 (2016) → 2,88,200 (2023) | 133% ↑ (जनसंख्या समायोजित दर 222.1/लाख, राष्ट्रीय 383.5 से कम) |
NDA के बाद सुधार: विकास तेज, लेकिन चुनौतियां बरकरार
नीतीश कुमार के नेतृत्व में 'सुशासन' आया। अपराध दर घटी: 2018 में 222.1/लाख (राष्ट्रीय 383.5 से कम)। बाहुबलियों पर लगाम, राजनीतिक संरक्षण कम। GSDP 2023-24 में 8,54,429 करोड़ (11 गुना बढ़ी), 9.2% विकास दर हुई। प्रति व्यक्ति आय 66,828 रुपये (8 गुना बढ़ी)। ग्रामीण सड़कें 835 किमी (2005) से 1.17 लाख किमी (2025)। गरीबी 51.91% (2015-16) से 33.76% (2021-22)-सबसे तेज गिरावट आई।
- लेकिन सच्चाई अधूरी: बिहार अभी सबसे गरीब राज्य, प्रति व्यक्ति आय सबसे कम। बेरोजगारी 3.4% (राष्ट्रीय 3.2%), युवा 10.8%। 39% प्रवासी रोजगार के लिए बाहर। हत्याएं अभी भी 2,862 (2023)। NCRB: बिहार लैंड डिस्प्यूट क्राइम में टॉप (3,336 मामले, 2021)।
Jungle Raj Over In NDA Government?: जंगलराज खत्म, लेकिन समृद्धि दूर-वोटर तय करेंगे
'जंगलराज' से बिहार निकला-सुरक्षित सड़कें, बिजली, स्कूल। विकास तेज और गरीबी घटी। लेकिन बिहार के दामन से अभी भी रोजगार संकट, पलायन और अपराध के दाग बाकी हैं। 2025 चुनाव, दर्दनाक पुरानी यादों (जंगलराज) और वर्तमान (रोजगार) के बीच जंग है। मतदाता तय करेंगे-क्या पुरानी यादें भूलें या नई उम्मीदें चुनें?
ये भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: बिहार के कुसम्ही गांव में सिर्फ 3 लोगों ने डाला वोट? आखिर क्यों थमी यहां लोकतंत्र की रफ्तार
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications