पूर्वोत्तर भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, पूरी डिटेल जानिए
सोमवार से पूर्वोत्तर भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी संचालन शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी। गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों के बीच की दूरी यह ट्रेन 5.30 घंटे में पूरी करेगी।

पूर्वोत्तर भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करें। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक दोपहर 12 बजे पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से असम की पहली वंदे भारत एक्स्प्रेस को विदा करेंगे। यह देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जो गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों के बीच चलेगी।
पूर्वोत्तर में पर्यटन के विकास को बढ़ावा मिलेगा-पीएमओ
पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ट्रेन क्षेत्र के लोगों को आराम के साथ तेज गति से यात्रा करने का मौका देगी। इसकी वजह से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अभी असम के गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल की न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों के बीच सबसे तेज गति वाली ट्रेन से यात्रा करने में जितना वक्त लगता है, उसमें यह ट्रेन करीब एक घंटे समय की बजत करेगी।
5.30 घंटे में पूरी करेगी 411 किलोमीटर की दूरी
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दोनों स्टेशनों की 411 किलोमीटर की दूरी तय करने में 5.30 घंटे लगेंगे। जबकि, मौजूदा सबसे तेज ट्रेन को इस दूरी को तय करने में 6.30 घंटे लग जाते हैं। इस दौरान पीएम मोदी 182 किलोमीटर लंबी नई-विद्युतीकृत सेक्शन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे प्रदूषण रहित यात्रा के साथ-साथ हाई स्पीड यात्रा में भी सहायता मिलेगी।
अभी देश में कुल 17 वंदे भारत ट्रेन चलती है
भारतीय रेलवे अभी देश में कुल 34 वंदे भारत एक्सप्रेस (17 जोड़ी) ट्रेनें चला रहा है, जो 21 राज्यों को कवर करते हैं। जून के आखिर तक कम से कम ऐसी एक ट्रेन से सात अन्य राज्यों को भी जोड़ने का लक्ष्य है।
बंगाल को मिलेगी तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस
गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। अगर बंगाल की बात करें तो वहां के लिए इसके शुरू होने के साथ ही तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हो जाएगी। न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा और हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं।
Recommended Video


21 मई को ट्रायल रन पूरी हुई थी
21 मई, 2023 को उत्तर-पूर्व फ्रंटियर रेलवे ने ट्वीट किया था, 'रेल यात्रा में गति और नवीनतम सुविधाओं की प्रतीक वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से ट्रायल रन के तहत आज पहली बार पूर्वोत्तर के द्वार गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंची।'
इसे भी पढ़ें- Vande Bharat Express: उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के इन रुटों पर वंदे भारत का प्रस्ताव
गुवाहाटी के लोग काफी उत्साहित
गुवाहाटी में स्थानीय लोग वंदे भारत एक्सप्रेस की लॉन्चिंग को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। इसी महीने की 25 तारीख को पीएम मोदी ने देश की इस सेमी-हाई स्पीड स्वदेशी ट्रेन को देहरादून और नई दिल्ली के बीच भी संचालित किया था। यह देवभूमि के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।
सोमवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के वक्त रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। इस ट्रेन में स्वदेश में विकसित सेफ्टी फीचर कवच टेक्नोलॉजी भी लगा है। यह विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन है, जो कंफर्ट के साथ हाई स्पीड यात्रा का आनंद देती है। (इनपुट-एजेंसियां)












Click it and Unblock the Notifications