Vande Bharat Train: केरल में सेम रूट पर राजधानी और वंदे भारत, लेकिन महंगी होगी वंदे भारत की टिकट, जानें क्यों?

Vande Bharat Express Thiruvananthapuram to Kasaragod Train: केरल में 25 अप्रैल से तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस चलने लगेगी। ये केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।

Vande Bharat Express Thiruvananthapuram to Kasaragod Train

Vande Bharat Express Thiruvananthapuram to Kasaragod: केरल में 25 अप्रैल से नए वंदे भारत ट्रेन की शरुआत हो जाएगी। तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस का 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के सेम रूट पर पहले से राजधानी एक्सप्रेस भी चलती है। लेकिन नई भारत ट्रेन का किराया राजधानी से महंगा है।

तिरुवनंतपुरम से कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। ये देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। इसकी कमर्शियल सर्विस 26 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

क्यों राजधानी से महंगा है वंदे भारत एक्सप्रेस?

तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केरल की नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजधानी से तेज होने के साथ-साथ महंगी भी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तिरुवनंतपुरम से कासरगोड वंदे भारत ट्रेन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से कासरगोड तक जाएगी। ट्रेन ये दूरी 8.05 घंटे में पूरी करेगी, जिसकी कीमत एक्जीक्यूटिव क्लास में 2,880 रुपये होगी।

वहीं तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक सेम इसी रूट पर राजधानी भी चलती है, जो 8 घंटे 59 मिनट में ये दूरी तय करती है। लेकिन ट्रेन के फर्स्ट क्लॉस में इसका किराया 2,770 रुपये है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब वंदे भारत एक्सप्रेस का बेस फेयर राजधानी से सस्ता है तो सेम रूट पर टिकट महंगा कैसे है।

Vande Bharat Express Thiruvananthapuram to Kasaragod Train

बता दें कि वंदे भारत का बेस फेयर राजधानी से भले ही सस्ता हो लेकिन कैटरिंग चार्ज 80 फीसदी ज्यादा है। इस रूट पर राजधानी के लिए बेस फेयर 2,269 रुपये है, जिसमें 245 रुपये कैटरिंग चार्ज जोड़ा गया है।

वहीं वंदे भारत के लिए बेस फेयर 2,194 रुपये है, जिसमें 434 रुपये केटरिंग चार्ज जोड़े गया है। जीएसटी, सुपरफास्ट और रिजर्वेशन शुल्क सहित अन्य शुल्क दोनों ट्रेनों के लिए समान हैं। हालांकि, इन दोनों ट्रेनों में खाना-पीना लेना ऑप्शनल है।

Vande Bharat Express Thiruvananthapuram to Kasaragod Train

रेल मंत्रालय ने कीमतों के अंतर पर क्या कहा?

कीमतों में अंतर के बारे में बताते हुए रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राजधानी केवल रात का खाना परोसती है जबकि वंदे भारत यात्रियों को नाश्ते के साथ चाय और नाश्ता भी सर्व करती है।

News18 के मुताबिक रेल अधिकारी ने कहा, ''यात्रियों को पहले वंदे भारत में कुछ स्नैक्स के साथ एक कप चाय दी जाएगी और उसके थोड़ी देर बाद नाश्ता दिया जाएगा। राजधानी के लिए, शाम की चाय का समय बीत जाने के बाद, यात्रियों को केवल रात का खाना मिलता है।''

अगर कोई यात्री भोजन का विकल्प नहीं चुनता है, तो वंदे भारत का टिकट एक्जीक्यूटिव क्लास में 2,465 रुपये और राजधानी के फर्स्ट एसी में 2,525 रुपये होगा।

Vande Bharat Express Thiruvananthapuram to Kasaragod Train

जानिए तिरुवनंतपुर से कासरगोड वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग?

राजधानी तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 7.15 बजे शुरू होती है और 4.14 बजे कासरगोड पहुंचती है। वहीं वंदे भारत तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सुबह 5.20 बजे रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे कासरगोड पहुंचेगी।

सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन 140 सेकंड से भी कम समय में 160 किमी/घंटे की गति पकड़ सकती है और 8 से 9 घंटे में लगभग 700 किमी की दूरी तय कर सकती है।

जानिए तिरुवनंतपुर से कासरगोड वंदे भारत ट्रेन का रूट

तिरुवनंतपुरम से कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस केरल 11 जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम, त्रिसूर, पलक्कड, पठनमथिट्टा, मल्लापुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड को कवर करेगी।

देश की वंदे भारत ट्रेनों की लिस्ट

1. नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
2. नई दिल्ली- वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
3. गांधी नगर राजधानी-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
4. अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
5. चेन्नई सेंट्रल-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस
6. बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
7. न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
8. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
9. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
10. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
11. भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
12. सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस
13. चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस
14.दिल्ली-अजमेर वंदे भारत एक्‍सप्रेस
15.तिरुवनंतपुरम से कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस (26 अप्रैल से चलेगी)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+