गुजरात में इस सीट पर जो पार्टी जीतती है उसकी बनती है सरकार
नई दिल्ली। गुजरात में पहले चरण का चुनाव 9 दिंसबर को होगा लेकिन पहले ही कई सीटों पर जीत-हार के कायस लगने शुरु हो गए हैं। इस बार जहां मौजूदा भाजपा सरकार को अंदोलनों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस लाने में जुटी हुई है। 182 सीटों वाली इस विधानसभा में एक निर्वाचन क्षेत्र ऐसा भी है जो यह तय करती है कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। ऐसा विश्वास है कि वलसाड जिले की वलसाड सीट पर जिस पार्टी की प्रत्याशी जीतता है। राज्य में उसी पार्टी की सरकार बनती है।

1975 से शुरु हुआ ये सिलसिला
1975 के बाद से ही चुनाव के परिणाम इस अंधविश्वास का समर्थन करते रहे हैं और यहां जीतने वाली पार्टी की ही सरकार बनी है। 1975 में कांग्रेस के उम्मीदवार केशव रतनजी पटेल ने वलसाड सीट जीती थी। उस वर्ष राज्य में कांग्रेस ने भारतीय जनसंघ के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। 1980-85 में हुए चुनावों में कांगेस के दौलतभाई नाथुभाई देसाई और बरजोरजी कावासजी पार्दीवाला ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था। इन दोनों के कार्यकाल के समय कांग्रेस की राज्य में सरकार बनी।

दौलतभाई देसाई इस सीट पर पांच बार जीते
कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले दौलतभाई देसाई ने 1990 में पहली बार बीजेपी टिकट से चुनाव लड़ा और इस सीट पर जीत हासिल की। तब बीजेपी ने गुजरात में जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाई। 1995 में, दौलतभाई ने फिर से इस सीट पर जीत हासिल की और पहली बार बीजेपी ने केशुभाई पटेल के नेतृत्व में गुजरात में सरकार बनाई। 1998 में दौलतभाई देसाई ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की और फिर केशुभाई ने बीजेपी का नेतृत्व किया।

2012 के चुनावों में भरतभाई पटेल को टिकट दिया गया
2002 में दौलतभाई देसाई ने फिर वलसाड सीट जीती तो बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में सरकार बनाई। इसी तरह 2007 में बीजेपी की टिकट पर दौलतभाई देसाई लगातार पांचवीं चुनाव जीता और राज्य में बीजेपी की सरकार बनी। लेकिन 2012 के चुनावों में दौलतभाई देसाई की जगह भरतभाई पटेल को टिकट दिया गया। भरतभाई पटेल ने भारी मतों से इस सीट पर विजय पाई और गुजरात एक बार फिर बीजेपी की सरकार आई। इसलिए ऐसा लोगों का ऐसा विश्वास है कि जिस किसी पार्टी का उम्मीदवार वलसाड से जीतता है। सत्ता में वहीं पार्टी आती है।
इसे भी पढ़ें: गुजरात में तुरुप के पत्ते ने रोक रखी हैं कांग्रेस-बीजेपी की सांसें












Click it and Unblock the Notifications