Valentines Day : राष्ट्रपति भवन में शादी करने वालीं पूनम गुप्ता की लव स्टोरी, मैगी के स्वाद से जीता दिल
Poonam Gupta CRPF: वैलेंटाइन डे 2025 पर एक दिल छूने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक बन गई है। CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने 12 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में गोरखपुर के रहने वाले अपने साथी अवनीश कुमार से शादी की। यह ऐतिहासिक विवाह समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विशेष अनुमति से संपन्न हुआ। दोनों अधिकारी सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर कार्यरत हैं।
पूनम गुप्ता और अवनीश कुमार की मुलाकात CRPF की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। जब दोनों जंगल में ट्रेनिंग के लिए गए थे। ट्रेनिंग के दौरान, पूनम ने टिन पर मैगी बनाई। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई। मैगी के स्वाद में खोकर दोनों एक-दूसरे के करीब आए। धीरे-धीरे उनका प्यार गहराता चला गया। इस कहानी ने यह साबित कर दिया कि प्यार कभी भी और कहीं भी पनप सकता है। चाहे वो जंगल हो या राष्ट्रपति भवन।

अब 12 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में हुए इस शादी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया, और दोनों के परिवारों के करीबी सदस्य और विशेष मेहमान भी मौजूद रहे। यह शादी न सिर्फ पूनम गुप्ता और अवनीश कुमार के लिए, बल्कि शिवपुरी और मध्य प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है, क्योंकि यह उन दोनों के परिवारों की स्वीकृति से हुआ और यह साबित करता है कि प्यार, सम्मान और समर्पण से ही रिश्ते मजबूत बनते हैं।
वैलेंटाइन डे के इस मौके पर सीआरपीएफ की इस जोड़ी ने अपने प्यार और कड़ी मेहनत से यह दिखा दिया कि किसी भी कड़ी परिस्थिति में सच्चा प्यार हमेशा अपने मुक्कमल अंजाम तक पहुंचता है। बता दें कि पूनम गुप्ता अभी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की PSO हैं। पूनम ने 2018 में UPSC CAPF परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल की थी।
यह भी पढ़ें- Valentine Day 2025: प्यार की कोई भाषा नहीं होती, वैलेंटाइन डे पर जानिए बिना बोले कैसे करें इज़हार?












Click it and Unblock the Notifications