Vahli Dikri Yojana: लाडली बेटियों के लिए सरकार की बड़ी पहल, जानें अप्लाई करने का तरीका
Vahli Dikri Yojana: गुजरात सरकार ने वहली डिकरी योजना 2024 की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की लड़कियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। साथ ही, उन्हें उच्च शिक्षा और विवाह के समय वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना भी सरकारी सहायता के पीछे उद्देश्य है। सरकार का मानना है कि आर्थिक मदद मिलने से बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज में उनका सशक्तिकरण भी बढ़ेगा।
गुजरात प्रथम पुत्री योजना के तहत राज्य की पहली और दूसरी बेटी को कुल ₹1,10,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि तीन चरणों में जारी की जाती है। बच्चियों के जन्म से लेकर शादी तक तीन चरणों में यह सहायता राशि मिलेगी। इसका उद्देश्य हर लड़की को शिक्षा और रोजगार के साथ सुरक्षित भविष्य देने की है।

Vahli Dikri Yojana: तीन चरणों में मिलेगी राशि
पहली किस्त: बेटी के स्कूल में प्रवेश पर
दूसरी किस्त: 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद
तीसरी किस्त: 18 वर्ष की आयु पर या विवाह के समय
यह भी पढ़ें: Gujarat Cabinet Oath Ceremony: CM भूपेंद्र की नई कैबिनेट का शपथ समारोह कब-कहां? किन नए चेहरों की एंट्री?
Vahli Dikri Yojana के लिए हैं कुछ शर्तें
यह वित्तीय मदद लड़कियों को पढ़ाई जारी रखने, बेहतर अवसर और आगे चलकर आत्मनिर्भर बनने में सहायक होती है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा करते हैं। इसके लिए जरूरी है कि परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम हो। सिर्फ पहली और दूसरी बेटी ही इस योजना के लिए पात्र है। लाभार्थी का गुजरात का स्थायी निवासी होना जरूरी है। बेटी के नाम पर बैंक खाता होना जरूरी है।
आवेदन के समय ये दस्तावेज जरूरी हैं
- बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का पहचान पत्र
- पता प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें: MP News: लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त दिसंबर में, खाते में 1500 रुपये - जानिए कब आएंगे पैसे
कैसे करें आवेदन?
सरकार ने आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध कराया है।
ऑनलाइन आवेदन: महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
ऑफलाइन आवेदन: नजदीकी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करें, उसे भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करें। सत्यापन होने के बाद पात्र लाभार्थियों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।
गुजरात सरकार की बच्चियों के लिए पहल
गुजरात वहली डिकरी योजना प्रदेश सरकार की बेटियों के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। यह बच्चियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, लिंग अनुपात सुधारने और बालिकाओं की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सरकारी कदम है। यह योजना न केवल परिवारों को आर्थिक राहत देती है, बल्कि बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने का मौका भी देती है।
यह भी पढ़ें: Gujarat News: भावनगर की पैथोलॉजी लैब में लगी भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर किया रेस्क्यू












Click it and Unblock the Notifications