Gujarat News: भावनगर की पैथोलॉजी लैब में लगी भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर किया रेस्क्यू
गुजरात के भावनगर शहर में शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई। शहर के काला नाला क्षेत्र स्थित देव पैथोलॉजी लैब में भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई, लेकिन फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई ने कई जानें बचा लीं।
आग सबसे पहले लैब के बेसमेंट में लगी और थोड़े समय में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं तेजी से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

50 से अधिक फायरफाइटर्स मौके पर तैनात
फायर ऑफिसर प्रद्युमनसिंह जडेजा ने बताया कि अब तक 15-20 लोगों को स्ट्रेचर और सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उनके मुताबिक, 'कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने और कूलिंग का काम जारी है। घटना स्थल पर 6 फायर ब्रिगेड और 50 से ज्यादा फायरफाइटर्स तैनात हैं।'
स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
आग लगते ही स्थानीय निवासी तुरंत रेस्क्यू में जुट गए। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को तेजी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उनकी तत्परता से कई लोगों की जान बच पाई। फायर टीम लगातार आग पर काबू पा रही है और इमारत में कूलिंग प्रक्रिया भी जारी है ताकि आग दोबारा न भड़के। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर राहत कार्य जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications