वडोदरा पुलिस का 'संस्कारी' फरमान, नए साल के जश्न में महिलाएं ना पहने छोटे कपड़े

वड़ोदरा। गुजरात की वडोदरा पुलिस ने नए साल का जश्न मनाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि नए साल के जश्न में युवतियां छोटे कपड़े और स्किन टच शॉर्ट कपड़े पहनकर पार्टियों में शामिल हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस अधिसूचना में वडोदरा के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने कहा है, युवतियां को ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, जो बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हों।

 गुजरात की वडोदरा पुलिस ने नए साल का जश्न मनाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

पुलिस ने बाकायदा एक नॉटिफिकेशन जारी कर बताया कि नए साल के जश्न में लोगों को क्या करना है और क्या नहीं करना। नॉटिफिकेशन में कहा गया है कि पार्टियों में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसलिए महिलाएं उस दिन छोटे कपड़े ना पहनें। पुलिस का ये निर्देश 30 दिसंबर की रात से 2 जनवरी की रात तक लागू रहेगा। जो भी इसका उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पुलिस एक्ट की धारा 131 के तहत कार्रवाई होगी।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी आदेश दिए हैं कि, जश्न की सभा जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यहीं नहीं इन जगहों पर ना ड्रग्स और ना ही शराब परोसी जाएगी। लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए सड़कों, मल्टीप्लेक्स और पार्टी प्लॉटों पर बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। इसके अलावा शराब और ड्रग्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अफसरों ने कहा कि जश्न में पटाखे के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध है, इससे जान-माल की क्षति के साथ लोगों को परेशानी भी पैदा हो सकती है। पुलिस का कहना है कि, हर साल 31 दिसंबर को नए साल के जश्न में असामाजिक तत्व खुद से नहीं तो दूसरों से पार्टियों का आयोजन कराते हैं। इसमें वे नशीले ड्रिंक पीते पिलाते हैं और अश्लीलता फैलाते हैं। 31 दिसंबर की रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों को सड़कों पर तैनात किया गया है। इसके अलावा शहर भर में 40 चैकपोस्ट बनाईं गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+