राहुल गांधी ने कसा तंज-'वैक्सीनेशन से ही काबू में आएगी महामारी, पर मोदी सरकार को इसकी परवाह नहीं'

नई दिल्ली, 24 मई। कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है, हालांकि महामारी की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर Tweet के जरिए धावा बोल रहे हैं। अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर मोदी सरकार को घेरा है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Modi Government पर वार, बोले- Vaccination की नहीं सरकार को परवाह | वनइंडिया हिंदी
    राहुल गांधी ने कसा तंज-वैक्सीनेशन से ही काबू में ...

    उन्होंने ट्वीट किया है कि 'वैक्सीनेशन ही महामारी को काबू में करने की चाबी है, लेकिन लगता है भारत सरकार को इसकी परवाह नहीं।' इसी के साथ ही राहुल गांधी ने एक ग्राफ भी शेयर किया है, जिसमें टीकाकरण के दैनिक नंबर्स में गिरावट दिखाई गई है। बता दें कि राहुल गांधी ने जो ग्राफ शेयर किया है, वो 1 अप्रैल से 20 मई तक के बीच का है।

    'PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे'

    वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है, इससे पहले भी वो कई बार इस तरह के ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने इससे पहले कहा था कि 'मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ़ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी है। वैक्सीन की कमी तो है ही, इस नयी महामारी की दवा की भी भारी कमी है। इससे जूझने के लिए PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे।'

    राहुल गांधी ने कसा तंज-वैक्सीनेशन से ही काबू में ...

    देश में सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार

    सोमवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटो में कोरोना के 2,22,315 नए केस सामने आए हैं और 4,454 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,67,52,447 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा 3,03,720 हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,02,544 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं तो वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 27,20,716 हो गई है तो वहीं भारत में अभी तक 19,60,51,962 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। पिछेल 24 घंटे में 9,42,722 लोगों को कोरोना का टीका लगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+