Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एचडीएफसी बैंक में 5,000 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली। बैंक में नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए खास अवसर है। दरअसल एचडीएफसी बैंक आने वाले 2 से 3 सालों में 5,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा। बुधवार को एचडीएफसी बैंक ने बीएफएसआई के मणिपाल ग्लोबल एकेडमी के साथ उम्मीदवारों को प्रशिक्षण और संवारने के लिए भविष्य के बैंकर कार्यक्रम और कोर्स पूरा होने पर निजी क्षेत्र के ऋणदाता के लिए नौकरी का अवसर दिया है। बता दें कि आज के डिजिटल युग में कौशल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, बैंक ने यह टाई-अप किया है।

कैसे करें आवेदन

कैसे करें आवेदन

-आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन फॉर्म भरें।

-परीक्षा परीक्षण के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को मूल्यांकन शुल्क देना होगा।
-ऑनलाइन असेसमेंट टेस्ट लें
-आपको साक्षात्कार के लिए एचडीएफसी बैंक से एक सूचना मिलेगी।

अब टाई-अप के जरिए ही होगी हायरिंग

अब टाई-अप के जरिए ही होगी हायरिंग

बैंक के प्रवक्ता ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि- डिजिटलाइजेशन का वक्त स्किल की आवश्यकताओं को बदल रहा है और व्यक्तिगत बैंकिंग के लिए, हमें ऐसे उम्मीदवारों की आवश्यकता है जो ग्राहकों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हों। समय-समय पर, हमारी सभी फ्रेशर हायरिंग ऐसे टाई-अप के जरिए होगी।

युवाओं को अच्छे अवसर देना चाहता है HDFC

युवाओं को अच्छे अवसर देना चाहता है HDFC

उन्होंने कहा कि- फ्यूचर बैंकर्स प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य योग्य युवा अधिकारियों की एक पाइपलाइन तैयार करना है जो ग्राहकों को एक समान, उच्च-गुणवत्ता सेवा अनुभव प्रदान करेंगे और भविष्य के उद्योग के लीडर बनेंगे। एचडीएफसी बैंक भारत के सबसे बड़े निजी बैंक के साथ विकसित होने के इच्छुक देश के उज्ज्वल, युवा उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़े- नौकरी न मिलने से दुखी IIT के छात्र ने लगाई फांसी, दोस्तों के लिए लिख गया ये संदेश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+