नौकरी न मिलने से दुखी IIT के छात्र ने लगाई फांसी, दोस्तों के लिए लिख गया ये संदेश

नई दिल्ली। हैदराबाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक मास्टर्स के छात्र ने खुदखुशी कर ली। आत्महत्या से पहले उसने 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। नौकरी हासिल न कर पाने के चलते वह परेशान था जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है। इस दौरान उसने एक दोस्तों के लिए भी मार्मिक संदेश लिखा। बता दें कि छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले पहले भी आते रहे हैं।

'जीना मत भूलना, एक ही जिंदगी है'

'जीना मत भूलना, एक ही जिंदगी है'

छात्र ने खुद को होस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। उसने अपने खत में माता पिता से इसके लिए माफी मांगी है। उसने लिखा कि कम नंबर आने और नौकरी हासिल न कर पाने से परेशान था। अपने दोस्तों के लिए भी उसने मार्मिक संदेश लिखे- उसने लिखा- 'जीना मत भूलना, एक ही जिंदगी है'। माता पिता के लिए उसने लिखा कि वह उनके द्वारा किए गए बलिदान के साथ न्याय नहीं कर सका।

'दूसरों की तरह मेरे भी सपने थे'

'दूसरों की तरह मेरे भी सपने थे'

खत में छात्र ने लिखा कि- 'बाकियों की तरह मेरे भी सपने थे। लेकिन अब सब खाली है। सब सकारात्मकता, लगातार मुस्कुराते हुए, लोगों को यह बताते हुए कि मैं ठीक हूं, भले ही मैं 'नहीं हूं'।' खत को देखकर मालूम होता है कि छात्र अवसाद और हताशा से गुजर रहा होगा।

बीते सालों में कई छात्रों ने की आत्महत्या

बीते सालों में कई छात्रों ने की आत्महत्या

बता दें कि बीते कुछ सालों में हैदराबाद में कई छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आते रहे हैं। कुछ ही माह पहले पूरे तेलंगाना में इंटर में फेल होने के चलते लगभग 50 छात्रों ने आत्महत्या की है। इसके अलावा कई छात्रों ने इसलिए भी आत्महत्या की क्योंकि वे जेईई मेंस की परीक्षा क्वालीफाई नहीं कर सके थे और आईआईटी में एडमीशन नहीं पा सके थे।

यह भी पढ़ें- हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकता मिला नर्सिंग छात्रा का शव, नहीं मिला सुसाइड नोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+