पाक दिवस-जनरल वी.के. सिंह जाएंगे पाक हाई कमीशन ?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) केन्द्र की मोदी सरकार में राज्य मंत्री और पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी.के. सिंह पाकिस्तान हाई कमीशन में सोमवार को होने वाले पाकिस्तान दिवस के जश्न में आमंत्रित हैं।
अब ये देखने वाली बात है कि क्या वे चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के निमंत्रण को स्वीकार करते हैं। हालांकि सूत्र दावा कर रहे हैं कि उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
अगर वे वहां पर जाते हैं तो क्या इस बाबत उन्होंने सरकार से अनुमति ले ली है। अभी इस बात को देखना होगा। हालांकि जानकारों को इस बात की हैरानी है कि सिंह ने वहां पर जाने की सहमति भी दे दी है।
जिधर हुर्रियत के अलगावादी नेता पहुंचे हो, क्या इस तरह के आयोजन में भारत सरकार के मंत्री को शिरकत करनी चाहिए। जाहिर है, इस सवाल को पूछा जा रहा है। बीते सालों में पाकिस्तान हाई कमीशन में इस अवसर पर मणि शंकर अय्यर जैसे कांग्रेसी नेता पहुंचते रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications