यमुनोत्री धाम के पुजारियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- दान पात्र को कपड़े से ढककर रखते हैं
नई दिल्ली। चार धाम में से एक उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति पर लोगों का गुस्सा फूटा। दरअसल यहां मंदिर समिति के दानपात्र के ऊपर कपड़ा डालने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर समिति के प्रशासक एवं अध्यक्ष एडीएम बड़कोट को यात्रियों ने शिकायत की है। इस घटना की कुछ तस्वीरें और फुटेज सामने आए हैं। इसमें दान पेटी को कपड़े ढ़ंकते हुए देखा जा सकता है। मामले को लेकर एसडीएम ने तहसीलदार के नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनाई है। एसडीएम ने जांच कमेटी से दो दिन के भीतर मामले पर रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि यमुनोत्री धाम चार धाम यात्रा का पहला पड़ाव है। गौरतलब है कि मंदिर के कपाट खुलने से पहले समिति के 12 सदस्य और 12 पुजारियों को तैनात किया जाता है। लेकिन इन पुरोहितों को कोई मानदेय नहीं मिलता। ऐसे में हर साल खबर आती हैं कि समिति ने दानपात्र पर कपड़ा डाल दिया है जबकि वे यात्रियों से दान राशि को खुले पात्र में ले रहे हैं। इसका कोई हिसाब नहीं रखा जाता है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुराग आर्य ने कहा कि दान पात्र पर कपड़ा डाले जाने के अलावा यह भी शिकायत आई है कि पंडे तार डालकर दानपात्र से दान की राशि को निकाल ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- केरल के गुरुवयूर मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, कमल के फूल से किया तुलादान












Click it and Unblock the Notifications