सरकारी अस्पताल में लाइन में लगकर बच्चे का इलाज कराती नजर आईं डीएम की पत्नी, तस्वीरें वायरल

नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल की पत्नी सुरभि बंसल ने सादगी की मिसाल पेश की है। दरअसल, सुरभि बंसल अपने बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचीं थी। डीएम की पत्नी होने के बावजूद जब वो अपने बच्चे के साथ नैनीताल के बीडी पांडेय अस्पताल पहुंचीं तो अपनी पहचान नहीं जाहिर करते हुए आम मरीजों की तरह बाकायदा लाइन में लगीं। फिर जब नंबर आया तो काउंटर से पर्ची बनवाई। इतना ही नहीं इसके बाद जब उनका नंबर आया तब उन्होंने अपने बच्चे को ले जाकर डॉक्टर को दिखाया, फिर चुपचाप अस्पताल से चली गईं।

वीआईपी कल्चर को दरकिनार कर उठाया ये कदम

वीआईपी कल्चर को दरकिनार कर उठाया ये कदम

जिलाधिकारी की पत्नी होने के बावजूद जिस तरह से सुरभि बंसल ने वीआईपी कल्चर को दरकिनार करते हुए ये कदम उठाया, वो एक मिसाल जरूर बन गया। जानकारी के मुताबिक, नैनीताल के डीएम सविन बंसन की पत्नी सुरभि सुबह करीब दस बजे अपने बच्चे को लेकर नैनीताल के बीडी पांडेय अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने पहचान जाहिर नहीं करते हुए आम मरीजों की तरह ही बाकायदा लाइन में लगीं और डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची बनवाई।

लाइन में लगकर बनवाई पर्ची, बारी आने पर डॉक्टर को दिखाया

लाइन में लगकर बनवाई पर्ची, बारी आने पर डॉक्टर को दिखाया

करीब आधे घंटे तक लाइन में लगने के बाद जब सुरभि बंसल नंबर आया, तब वो अस्पताल के बाल रोग विभाग में पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उनके बच्चे को देखा। डॉक्टरों को दिखाने के बाद सुरभि बंसल वहां से चुपचाप घर के लिए रवाना हो गईं। हालांकि, जल्द ही वहां मौजूद लोगों को ये पता लग गया कि वो जिलाधिकारी की पत्नी थीं।

बच्चे को लेकर अस्‍पताल की लाइन में करीब आधे घंटे खड़ी रहीं सुरभि बंसल

बच्चे को लेकर अस्‍पताल की लाइन में करीब आधे घंटे खड़ी रहीं सुरभि बंसल

दूसरी ओर, अस्पताल के डॉक्टरों से जब इस बारे में पूछा गया तो बताया कि उन्होंने किसी को भी यह एहसास नहीं होने दिया कि वह जिलाधिकारी की पत्नी हैं। हालांकि, अस्पताल से लौटते समय जब उन्हें लेने के लिए जिलाधिकारी की गाड़ी आई तो बात सामने आई। इसके बाद जिलाधिकारी की पत्नी की इस सादगी की चर्चा पूरे शहर में शुरू हो गई। इस बीच उनके अस्पताल में आने की तस्वीरें भी वायरल हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+