बाबा रामदेव पर दर्ज हुए 81 मुकदमे पर बोले लोग कहा गलत कर रही है कांग्रेस

देहरादून। देश भर में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने निकले योग गुरू बाबा रामदेव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आपको जानकर हैरत होगी लेकिन सच्चाई यही है कि बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ और अन्य संस्थाओं पर 81 मामले दर्ज हुए हैं। और इससे ज्यादा के मामले भी दर्ज होने की संभावना है।

बाबा रामदेव के ऊपर सरकारी जमीन पर कब्जा करने , स्टांप ड्यूटी ना भरने जैसे कई संगीन आरोप लगे हैं जिसके बाद बाबा रामदेव के समर्थकों का गुस्सा उबल पड़ा है।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बाबा रामदेव के समर्थकों ने जमकर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली है। लोगों ने कहना है कि योग के जरिये भारत का नाम पूरी दुनिया में मशहूर करने वाले बाबा रामदेव को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। वह गलत नहीं है, उन्हें सरकार के खिलाफ बोलने की सजा मिली है।

कुछ समर्थकों ने तो यहां तक लिख दिया है कि उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार बदले की राजनीति कर रही है, अगर आज बाबा रामदेव कांग्रेस का प्रचार करने लगे तो कांग्रेस उनका गुणगान करने लगेगी। बाबा रामदेव को फंसाया जा रहा है जिसका जवाब जनता, सरकार को जरूर देगी।

मालूम हो कि बाबा रामदेव खुले आम कांग्रेस पर आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस उन्हें सेक्स, क्राइम औऱ ड्रग्स जैसे संगीन आरोप में फंसाना चाहती है। लेकिन वह सफल नहीं हो पायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+