देहरादून, उत्तरकाशी समेत उत्तराखंड के कई जिलों में अलर्ट, भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका
नई दिल्ली। राजधानी समेत देश के कई इलाके इन दिनों ठंड से ठिठुर रहे हैं। ऐसे में दूसरी ओर उत्तराखंड सरकार ने सभी जिला मजिस्ट्रेट को अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि देहरादून में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बताई है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौड़ागढ़ और बागेश्वर में कल और परसों बर्फबारी हो सकती है। चमोली में शनिवार तड़के से बर्फबारी शुरू हो चुकी है। चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाके पूरी तरह से बर्फ की चादर से ढंक गए हैं।

यहां शुक्रवार देर रात से ही बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली शनिवार दोपहर से बर्फबारी शुरू हो जाएगी।
इसके अलावा केदारनाथ में शुक्रवार देर रात एक बजे से ही बर्फबारी जारी है। गौरतलब है कि यमुनोत्रीधाम, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में बादलों के साथ धुंध छाई हुई है। बता दें कि देश के कई इलाकों में इस साल रिकॉर्डतोड़ सर्दी हुई है। शनिवार को तड़के से ही मैदानी इलाकों में धुंध छाई रही। राजधानी दिल्ली में भी धुंध का कहर बुरा है। दो दिन पहले धुंध के चलते दिल्ली आने वाली लगभग 12 ट्रेनें रद्द हो गई थीं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ी ठंड,आज हो सकती है सर्दी की पहली बारिश












Click it and Unblock the Notifications