कांवड़ियों के डीजे बजाने पर योगी आदित्यनाथ के बाद आया उत्तराखंड के सीएम का बयान
नई दिल्ली: सावन करीब आते ही लाखों की संख्या में कांवड़िये भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के लिए यात्रा पर निकल पड़ते हैं। वहीं, इस कांवर यात्रा को लेकर राज्यों की सरकारें भी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भी कांवड़ यात्रा को लेकर बयान आया है। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति है लेकिन लाउडस्पीकर-डीजे कम सांउड में बजाएं और प्रशासन का सहयोग करें ।
ये भी पढ़ें: Monsoon update: आज राजस्थान, एमपी, यूपी और गोवा में भारी बारिश की आंशका, अलर्ट जारी

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, 'कांवड़िया शिवभक्त हैं और सभी राज्यों की तरह हमारे राज्य के भी मेहमान हैं। हम उनसे एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण यात्रा के लिए हमारा सहगोग करने का आग्रह करेंगे। कांवड़ यात्रा में लाउडस्पीकर और डीजे कम सांउड में बजायें और हमारा सहयोग करें।' मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे और उन्होंने ये बात अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा के लिए हम तैयार हैं और इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को लेकर सारी तैयारियां 25 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, और सारी तैयारियां 25 जुलाई तक पूरी हो जाएं। हरिद्वार में 2021 में होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर सीएम रावत ने कहा कि यह महाकुंभ धरती को प्लास्टिक-पॉलिथिन मुक्त बनाने पर आधारित होगा और इसे प्लास्टिक मुक्त कुंभ बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जानिए... किस बीमारी में कितने मुखी रुद्राक्ष पहनें












Click it and Unblock the Notifications