उत्तर प्रदेश के उन्नाव में खेत में दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं तीन बहनें, दो की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में खेत में दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं तीन बहनें, दो की मौत
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लड़कियों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। तीनों लड़कियां बहनें हैं, जो बुधवार को असोहा थानाक्षेत्र के बबुरहा में चारा लेने खेत गई थीं। बाद ये तीनों एक दुपट्टे से बंधी पाई गईं। तीनों को ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक लड़की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक सुरेशराव कुलकर्णी ने बताया है कि तीनों लड़कियों अपने खेतों में चारा लेने गई थीं। जहां उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। शुरूआती जांच में ऐसा लगता है कि लड़कियों की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है। घटनास्थल पर झाग भी मिले हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है लड़कियों ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया है या फिर उन्हें किसी ने जहर दिया है।
बबुरहा गांव के लोगों ने बताया है कि संतोष वर्मा की तीनों बेटियां बुधवार को मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई थीं। जब देर शाम तक वो नहीं लौटीं तो उनकी तलाश की गई। तीनों ही युवतियां गांव के ही खेत में बेहोशी की अवस्था में मिलीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो की मौत हो गई और एक लड़की को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना पर ट्वीट कर कहा कि उन्नाव में तीन दलित लड़कियां खेत में दुपट्टे से बंधी मिलीं, जिनमें दो की मौत हो गई है और हवाबाज मुख्यमंत्री हवाबाजी वाले विज्ञापन से प्रदेश में अपराध कंट्रोल कर रहे हैं। इस मामले को रफादफा ना किए जाए। मामले की गंभीरता से जांच हो और बेटियों को न्याय दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications