Ayodhya Verdict:शिया वक्फ बोर्ड ने फैसले का किया स्वागत, कहा- फैसला बोर्ड की जीत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट विवादित राम जन्मभूमि पर शनिवार को अपना फैसला सुना दिया। अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील करने वाले उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने फैसले का स्वागत किया है। बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता है और देशवासियों को बधाई देता है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने कानूनी लड़ाई को गरिमापूर्ण तरीके से लड़ी।

Uttar Pradesh Shia Central Waqf Board welcomed Supreme Court verdict on Ayodhya case

वसीम रिजवी ने कहा कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के दावे को खारिज करना कोई बड़ी बात नहीं है। इसने केवल यह कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए, इसलिए आज का फैसला बोर्ड की जीत है। वक्फ बोर्ड की विशेष अनुमति याचिका खारिज होने का हमें कोई कष्ट नहीं है। इस संबंध में बोर्ड के सभी सदस्यों को अवगत करा दिया गया है। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए शिया वक्फ बोर्ड की अपील खारिज कर दी थी और कहा था कि यह जमीन सरकार के राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार है।

वसीम रिजवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में यह बात कही गई है कि विवादित स्थल पर बनाई गई मस्जिद मीर बाकी ने बनाई थी। चूंकि मीर बाकी शिया मुसलमान था इसलिए स्पष्ट है कि यह मस्जिद भी शिया समाज की थी। उन्होंने कहा कि फैसले में जो पांच एकड़ भूमि देने की बात है वह मीर बाकी की मस्जिद के बदले में दी जा रही है। इस पर शिया वक्फ बोर्ड का अधिकार होना चाहिए। हालांकि इस पर शिया वक्फ बोर्ड कोई पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करेगा।

शिया वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राष्ट्रहित में स्वीकार करता है। राम जन्म भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई नाजायज इमारत के बदले में कोई जमीन मस्जिद बनाने के लिए शिया वक्फ बोर्ड को नहीं चाहिए। शिया समाज के पास पहले से बहुत सारी जायज मस्जिदें मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+