अंसल मामले में लखनऊ कैंट CO को योगी की मंत्री स्‍वाति सिंह ने फोन कर धमकाया, AUDIO वायरल

लखनऊ। यूपी सरकार में मंत्री स्‍वाति सिंह का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कथित तौर पर लखनऊ के कैंट की सीओ को धमका रही है। ऑडियो में सुना जा सकता है कि स्‍वाति सिंह सीओ कैंट डॉ. बीनू सिंह से कह रही है कि अगर काम करना है तो एक दिन बैठ लीजिए यहां आकर। यह ऑडियो कब का है और इसे किसने जारी किया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ऑडियो वायरल होने के बाद से कांग्रेस पार्टी यूपी सरकार पर हमलावर हो गई है। आपको बता दें कि अंसल एपीआई के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी के सैकड़ों केस दर्ज हैं। अंसल ग्रुप के वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल को 29 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। वह लंदन जा रहे थे।

सारे फर्जी FIR लिखे जा रहे हैं

सारे फर्जी FIR लिखे जा रहे हैं

ऑडियो में सुना जा सकता है कि सीओ कैंट से स्वाति सिंह पूछ रही हैं 'सीओ साहब आपने अंसल का कोई एफआईआर लिखा है क्या? सीओ की तरफ से कहा जाता है कि हां एक कनौडिया थे पती और पत्नी का मामला था उसमें एफआईआर लिखा गया था।' इसके बाद स्‍वती सिंह कहती हैं 'क्यों लिखा आपने? आपको पता नहीं है कि ऊपर से आदेश है कि कोई एफआईआर अभी नहीं लिखा जाएगा। सारे फर्जी एफआईआर लिखे जा रहे हैं उसके ऊपर।'

आपको अभी चार दिन हुए और...

आपको अभी चार दिन हुए और...

सीओ कहती हैं कि नहीं वह तो जांच कर लिखी गई थी। इसके बाद स्वाती सिंह कहती हैं कौन सी जांच हो गई भाई और वह इतना हाई प्रोफाइल केस है, पूरी जांच चल रही है और सीएम साहब तक के संज्ञान में यह चीजें है। आप कौन सी जांच कर रही हैं और आपको 4 दिए हुए यहां आए। इसके बाद सीओ कहती हैं कि यह 6 महीने पहले की है एप्लिकेशन उसकी। इसके बाद फिर स्वाति सिंह कहती हैं कि फर्जी है सब और खत्म करिए उसके। मंत्री कहती हैं कि एक दिन आकर बैठ लीजिएगा अगर यहां काम करना है तो। इसके बाद सीओ कहती हैं कि ठीक है।

आप भी सुन लीजिए ऑडियो

इस वीडियो की सत्‍यता पर वनइंडिया किसी भी तरह से कोई भी दावा नहीं करता। हम सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो आपको सुना रहे हैं।

बीयर बार को लेकर विवादों में थीं स्‍वाति सिंह

बीयर बार को लेकर विवादों में थीं स्‍वाति सिंह

इससे पहले भी स्वाति सिंह विवादित मामलों को लेकर विपक्ष के निशाने पर रही हैं। स्वाति सिंह द्वारा बियर बार का उद्घाटन भी किया गया था। इस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद पैदा हो गया। विपक्ष ने योगी सरकार के 'चाल, चरित्र एवं चेहरे' को लेकर सवाल उठाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+