विवेक तिवारी मर्डर केस: CM योगी बोले- यह एनकाउंटर नहीं, जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली से एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर की हत्या मामले में पुलिस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। यूपी में इस मामले के सामने आने के बाद राजनीति भी गर्मा गई है। इसी बीच सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने इस घटना की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिया। इतना ही नहीं उन्होंने जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच की भी बात की है।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath on death of Lucknow resident Vivek Tiwari It was not an encounter

सीएम योगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, यह एक एनकाउंटर नहीं है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यदि आवश्यक हुआ, तो हम इस घटना की सीबीआई जांच का आदेश देंगे। वहीं एसएसपी लखनऊ ने मीडिया के सामने आकर पक्ष रखा और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके आलावा यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि, इस मामले की जांच की जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके आलावा उन्होंने बताया कि, सिपाहियों ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई थी।

बता दें कि, दोनों सिपाहियों को आरोपी मानते हुए आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी प्रशांत और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की छवि पर उठे सवाल को लेकर एसएसपी ने कहा कि यह एक शर्मनाक घटना है और स्पष्ट है कि गोली चलाने की आवश्यकता नहीं थी। पुलिस ने कहा कि हम इसे एक अपराध की तरह देख रहे हैं। एसएसपी ने कहा, यह योजनाबद्ध नहीं था।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी सिपाहियों का कहना है कि विवेक की गाड़ी ने एक बार उनकी बाइक को टक्कर मारी थी और जब गाड़ी दोबारा बैक हुई तो उसने गोली चला दी, लेकिन इसे सच नहीं मान सकते, यह विवेचना का विषय है। मामले की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+