यूपी: कौशांबी में ट्रेलर से जा भिड़ी कार, 6 लोगों की मौत
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हुआ। कानपुर से प्रयागराज जा रहे कार सवार आधा दर्जन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई हैं। अचानक कार का टायर फट जाने यह घटना हुई है। पुलिस के अनुसार, टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार में बैठे आधा दर्जन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर पुलिस कप्तान समेत भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है। सभी शवो का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। गाड़ी में मिले कागजात व मोबाइल नंबर से मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अझुवा गाव पड़ता है । इसी गांव के सामने नेशनल हाईवे यानी एनएच 2 पर शुक्रवार की रात यह बड़ा हादसा हुआ है । घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई और देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया।
इस दौरान ग्रामीण व स्थानीय नेता भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद तत्काल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे ले जाया गया और हाईवे पर आवागमन को चालू किया गया। जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सभी मृतक कानपुर के रहने वाले हैं। उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है ।












Click it and Unblock the Notifications