बेटी को बदनामी से बचाने के लिए उसी के प्रेमी संग मिलकर मां ने की ब्‍वॉयफ्रेंड की हत्‍या

नई दिल्‍ली। मेरठ के औरंगशाहपुर डिग्‍गी इलाके में बीते 22 अप्रैल को एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्‍या कराने के लिए बेटी के ब्‍वॉयफ्रेंड की मदद ली। महिला ने बदनामी से बचने के लिए बेटी के ब्‍वॉयफ्रेंड संग मिलकर अपने प्रेमी की गला दबाकर हत्‍या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि 22 अप्रैल को मेडिकल थाना क्षेत्र के मिलिट्री फार्म में औरंगशाहपुर डिग्गी निवासी राजीव उर्फ राजू की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के दो दिन बाद मृतक राजीव की पत्नी आरती ने शक के आधार पर राजीव के साथ काम करने वाली महिला शमीम पत्नी बहादुर और मुसाहिद पुत्र नेक मोहम्मद निवासी औरंगशाहपुर डिग्गी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

 बेटी को बदनामी से बचाने के लिए उसी के प्रेमी संग मिलकर मां ने की ब्‍वॉयफ्रेंड की हत्‍या

पुलिस ने बताया कि मिलिट्री फार्म में काम करने के दौरान राजीव और शमीम के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। वह शमीम को भी पत्नी की तरह रखता था। इसी दौरान शमीम की बेटी के मुसाहिद नाम के युवक से प्रेम संबंध हो गए। इस बात का राजीव ने विरोध किया। आये दिन इसको लेकर राजीव और शमीम में विवाद होता था। कई बार उसने मारपीट भी की। शमीम को बेटी की बदनामी का डर सताने लगा। इसी बीच उसने मुसाहिद के साथ मिलकर राजीव की हत्या की योजना बना ली। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर शमीम और मुसाहिद को गिरफ्तार किया।

वारदात की रात करीब 10 बजे शमीम और मुसाहिद राजीव को बुलाकर मिलिट्री फार्म ले गए। उन्होंने पहले उसे शराब पिलाई। नशे में धुत होने पर उसे चारपाई पर लिटा दिया। उसके बाद प्लास्टिक की रस्सी से दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फरार होने से पहले रस्सी को एक गड्ढे में दबा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+