MLA की बेटी साक्षी के बाद यूपी की एक और लड़की ने किया लव मैरिज, VIDEO शेयर कर मांगी सुरक्षा

अमरोहा। यूपी में बरेली में बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी का मामला थमा नहीं था की इसी तरह का एक और मामला सामने आ गया है। अमरोहा जिले की रहने वाली इस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह लड़की प्रेम विवाह कर पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रही है। वहीं, लड़की के पिता ने इस मामले में सपा नेता समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने थाने में जाकर बेटी की बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। कार्रवाई न होने पर आत्मदाह या धर्म परिवर्तन करने तक की चेतावनी दे दी है।

पिता ने दी धमकी- बेटी बरामद नहीं हुई तो धर्म परिवर्तन कर लेंगे

पिता ने दी धमकी- बेटी बरामद नहीं हुई तो धर्म परिवर्तन कर लेंगे

जानकारी के मुताबिक अमरोहा के हसनपुर की एक युवती ने गैर बिरादरी के युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और अपने परिवार से खुद को व अपने पति को जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मदद मांगी है। लड़की ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं युवती के पिता ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर बेटी बरामद नहीं हुई तो वे परिवार समेत धर्म परिवर्तन कर लेंगे। फिलहाल पुलिस अधिकारी पूरे मामले में जांच करने के बाद कार्यवाही की बात कर रहे हैं।

क्‍या कह रही है लड़की वीडियो में

वीडियो में लड़की कहती है- मेरा नाम अनामिका है। मेरे पिता जी का नाम विजेंद्र गिरी है। मेरे घर वाले मेरी शादी कहीं और करना चाहते थे लेकिन मैंने और मगन सिंह ने शादी कर ली है। वीडियो में लड़की ने कहा है कि वह बालिग है। उनकी उम्र 21 साल है। अनामिका ने वीडियो में सुरक्षा की मांग की है। उसने कहा है कि अगर उन्हें या ससुराल वालों को कुछ हो जाता है तो इसके लिए उनके घर वाले जिम्मेदार होंगे। अनामिका बीएससी की छात्रा बताई जाती है। उन्होंने अलग जाति के लड़के से आर्य समाज मंदिर में शादी करने की बात कही है। अनामिका के पिता विजेंद्र गिरी ने अपनी बेटी के वीडियो को झूठा बताया है। उन्होंने कुछ लोगों पर अपहरण और लूटपाट करने का आरोप भी लगाया।

परिजनों को सोते हुए छोड़कर कर भाग गई अनामिका

परिजनों को सोते हुए छोड़कर कर भाग गई अनामिका

जानकारी के मुताबिक करीब पांच दिन पूर्व रात में परिजनों को सोते हुए छोड़कर बीएससी की छात्रा एक युवक के साथ चली गई थी। अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिलने से पिता और परिजनों ने शनिवार दोपहर को कोतवाली पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+