Twitter छोड़कर Mastodon App पर जा रहे यूजर्स, जानें कैसा है ये प्लेटफॉर्म और कैसे करें यूज

Twitter छोड़कर Mastodon App पर जा रहे यूजर्स, जानिए कैसा है ये नया प्लेटफॉर्म

Mastodon App: ट्विटर (Twitter) कंपनी को एलन मस्‍क ने जब से संभाला है तभी से ऐसे बदलाव हो रहे हैं जिससे कंपनी के कर्मचारी ही नहीं यूजर्स भी इस ऐप से तौबा कर रहे हैं। ट्विटर अपने ब्लूटिक यूजर्स से महीने में 8 डालर चार्ज करने का ऐलान कर चुका है, ये बात यूजर्स को बरर्दास्‍त नहीं हो रही है। इसके अलावा यूजर्स को लेकर कई सख्‍ती बरती जा रही है। ऐस में जानी मानी हस्‍ती हो या सामान्‍य लोग ट्विटर से Mastodon लोग स्विच कर रहे है। आइए प्‍वाइंट्स में जानते हैं इस एप के बारे में और जानते हैं कैसे अकांउट होगा क्रिएट, कैसे आप इसे यूज कर सकते हैं?

Mastodon App
  • Mastodon पर लगातार यूजर्स की संख्‍या बढ़ रही है। 2016 में जर्मनी के Eugene Rochko ने इसकी शुरूआत की थी। ट्विटर की ही तरह का ये सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म है।
  • Mastodon पर यूजर जो पोस्‍ट करते हैं उसे 'Toot'कहते हैं क्‍योंकि इस ऐप का मैस्कट हाथी है और हाथी की सूंड़ से निकलने वाली आवाज को Toot कहा जाता है।
  • Mastodon लोगों की पहली पसंद इसलिए बन रहा है कि ये प्लेटफॉर्म को कोई एक कंपनी या सर्वर इसे कंट्रोल नहीं करता है। अलग-अलग ग्रुप और इंडिविजुअल लोग इसे रन करते हैं। इसे यूजर्स अलग-अलग सर्वर से रन करते हैं। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्राउडफंडिंग सपोर्टेड है।
  • इसको ज्‍वाइन करने वाला यूजर या तो दूसरे की कम्‍युनिटी को ज्‍वॉइन कर सकता है या अपनी खुद की कम्‍युनिटी यूज कर सकता है।
  • Mastodon इसलिए भी लोगों को पसंद आ रहा किय ये ऐप ऐड फ्री है। ऐप में अधिक फीचर्स भी हैं।

जानें कैसे बनेगा अकाउंट और कैसे करें यूज

  • Mastodon ऐप Google Play Store और Apple App Store उपलब्ध है।
  • इसे डाउनलोड करें और Get Started' बटन पर क्लिक करें
  • इसके बाद सर्वर यूजर चुनें। इसमें आपको कई सारे सर्वर नजर आएंगे।
  • अगर किसी खास सर्वर की तलाश है तो सर्च बार में जाकर सर्च करें।
  • इसके बाद कुछ नियम और शर्ते पर हामी भरनी होंगी।
  • जिसके बाद यूनीक आईडी बनाने के लिए बोला जाएगा।
  • जिसमें आपको ईमेलआईडी, पासवर्ड, यूजरनेम जैसे कॉलम दिखाई देंगे जिन्‍हें आपको भरना होगा।
  • इसके बाद आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा जिसे आप यूज कर सकते हैं।
  • इस ऐप में भी आप अपनी प्रोफाइल फोटो, बायो ऐड कर सकते हैं।
  • इसके अलावाा एक्‍सप्‍लोर फॉलो समें अन्‍य चीजें यूज कर सकते हैं'50 की उम्र में ऐसा प्यार', ट्रेन के अंदर बीवी के पैरों में नेल पॉलिश लगाते पति का Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+