अमेरिका मोदी के लिए परोसेगा वैष्णो भोजन

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अपने धार्मिक अनुष्ठाऩों को लेकर बेहद गंभीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी अमेरिकी यात्रा के दौरान मेजबान अमेरिका उनके भोजन का ख्याल करेगा। यानी उन्हें वैष्णों भोजन परोसेगा। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका में शुद्ध सात्विक भोजन मिलेगा। उन्होंने बताया कि आमतौर पर सामान्य राजनयिक प्रचलन है कि ऐसी बातचीत से पहले मेजबान पक्ष खाने और अन्य चीज़ों के बारे में जानकारी मांगता है और मेहमान इस बारे में उसे पूरी जानकारी देता है। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि भोजन संबंधी पसंद का संकेत अमेरिका को दिया जा चुका है। हर चीज इसी हिसाब से तैयार की जाएगी।'

US to offer sumptuous non-vegetarian food to prime ministers Narendra Modi

मन-माफिक भोजन मिलेगा

इसके साथ ही वाइट हाउस ने भी साफ कर दिया है कि मोदी को उनके मन-माफिक भोजन देना कोई मसला नहीं है। क्योंकि मेहमानों के रिवाजों को सम्मानजनक ढंग से ख्याल रखा जाता है। वाइट हाउस ने बताया है कि नरेंद्र मोदी की पसंद और नापसंद का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता केटलिन हेडन ने कहा, 'हमें इस बात की जानकारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन यात्रा के दौरान व्रत रखेंगे। पिछले कई सालों से अमेरिकी राष्ट्रपति की मेजबानी में आने वाले सभी मेहमानों के रिवाजों का हम सम्मानजनक ढंग से ध्यान रखते हैं।' उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री मोदी की सफल द्विपक्षीय यात्रा की उम्मीद कर रहे हैं और हमें नहीं लगता कि व्रत किसी भी तरह का कोई मुद्दा बनेगा।

सूक्त्रों ने बताया कि मोदी के डिनर में क्या-क्या होगा, यह तय कर लिया गया है। अमेरिका में लंबे समय से विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल ऑफिस राष्ट्र प्रमुखों की यात्रा से कई हफ्ते पहले उनकी टीम से मुलाकात करके पूरी तैयारी करता है। इसमें खाने की पसंद और नापसंद भी शामिल होती है।'

उधर, जानकारों ने यह भी कहा कि मोदी के भोजन को लेकर यूं ही मुद्धा बनाया जा रहा है। वहां पर इतने भारतीय मूल के लोग रहते है,जिसके चलते उन्हें वहां पर मजे से वैष्णो भोजन मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+