अमेरिका ने जारी की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट, भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर कही ये बात
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली भाषा बढ़ रही है। अल्पसंख्यकों के घर और उनके प्रार्थना स्थल को तोड़ने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट 2023 को जारी किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अल्पसंख्यकों के प्रति पूर्वाग्रह बढ़ गया है। गौर करने वाली बात है कि अमेरिका के कई संगठन जो धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखते हैं, वो मांग कर रहे हैं कि भारत को इस सूचि में शामिल किया जाए। हालांकि अमेरिकी प्रशासन इसे लगातार टालता रहा है।

अमेरिका के विदेशी विभाग के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले एक वर्ष से अमेरिकी अधिकारी लगातार अपने भारतीय समकक्षों से धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने इस रिपोर्ट को जारी करते हुए कहा कि भारत में हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण, उनके घरों और प्रार्थना स्थल को विध्वंश करने वाली घटनाओं में लगातार वृद्धि देख रहे हैं, जोकि चिंताजनक है।
इस रिपोर्ट में मुंबई के पास ट्रेन में तीन मुस्लिम युवकों को गोली मारे जाने की घटना का जिक्र किया गया है। हालांकि अभी तक भारत के दूतावास की ओर से इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन भारत सरकार शुरुआत से अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव से इनकार करती आई है।
विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में मणिपुर की हिंसा का जिक्र किया गया है। मणिपुर में पिछले वर्ष मई माह में अल्पसंख्यकों, कूकी, मैतेई समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई थी।
इन घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि मणिपुर में हिंदू, क्रिश्चियन के प्रार्थना स्थल को तोड़ा गया। 250 चर्च को तोड़ने का भी जिक्र किया गया है। हिंसा में 200 से अधिक लोगों की जान गई, जबकि 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए।
-
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला?












Click it and Unblock the Notifications