जीत के बाद कमला हैरिस का पहला वीडियो, बाइडेन को फोन पर कहा- 'हमने कर दिखाया'

अमेरिका में पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस ने भी इतिहास रच दिया।

नई दिल्ली। चार दिन तक चली लंबी खींचतान के बाद आखिरकार अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के नाम का ऐलान हो गया। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार के बावजूद बयान देते हुए कहा है कि चुनाव अभी खत्म नहीं हुआ है और सोमवार को कोर्ट में आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं, जो बाइडेन के साथ ही अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति, पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस ने भी इतिहास रच दिया। जीत के बाद कमला हैरिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जो बाइडेन के साथ फोन पर जीत की खुशी शेयर करती हुईं नजर आ रही हैं।

Recommended Video

      US Election Result 2020 : Joe Biden ने देश को किया संबोधित,जानिए भाषण की बड़ी बातें |वनइंडिया हिंदी
      us presidential election 2020

      आपको बता दें कि अमेरिका की नई उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं और तमिलनाडु के तुलासेंतिरापुरम में उनका पैतृक गांव है। इसी वजह से कमला हैरिस की जीत को लेकर भारत में भी खुशियां मनाई जा रही हैं। कमला हैरिस की जीत पर केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''सभी लोकतांत्रिक भारतीय इन भावनाओं का जोर-शोर से जश्न मनाएंगे क्योंकि हम भी जो बाइडेन और कमला हैरिस की जीत पर राहुल गांधी की शुभकामनाओं में शामिल हैं। और निजी तौर पर एक अहम बात, मैं इसलिए भी खुश हूं कि अमेरिका की उपराष्ट्रपति एक ऐसी शख्सियत बनी है, जिसे इडली और डोसा बनाना पसंद है।'

      (कमला हैरिस का Video देखने के लिए यहां क्लिक करें)

      गौरतलब है कि अमेरिका में बीते 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद का चुनाव हुआ था। चुनाव का रिजल्ट अगले दिन यानी 4 नवंबर को ही घोषित होना था लेकिन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कोर्ट तक पहुंच गए। हालांकि कोर्ट से भी डोनाल्ड ट्रंप को निराशा हाथ लगी और चुनावों का फैसला डो बाइडेन के हक में गया। अमेरिका में राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस के नाम का आधिकारिक ऐलान हो चुका है लेकिन डोनाल्ड ट्रंप अभी भी हार मानने के मूड में नहीं हैं और सोमवार को कोर्ट में नए सिरे से लड़ाई लड़ने की बात कही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+