ये था राष्ट्रपति ट्रंप के ट्विटर अकाउंट का पासवर्ड, युवक ने अंदाजा मारकर कर लिया हैक
America Latest News: अमेरिका के राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता है। जिस वजह से उसकी सुरक्षा भी काफी ज्यादा चाकचौबंद रहती है। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस राष्ट्रपति के अलावा उनके कार्यालय, सोशल मीडिया अकाउंट आदि की भी सुरक्षा करती है, लेकिन हाल ही में उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई थी, जहां एक युवक ने डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) के अकाउंट को एक्सेस कर लिया। अब ये मामला कोर्ट में पहुंचा है, लेकिन उस युवक को इस काम के लिए कोई सजा नहीं दी जाएगी।

स्क्रीनशॉट शेयर कर किया था दावा
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 22 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अंतिम चरण में था, तब विक्टर गेवर्स नाम के एक शख्स ने दावा कि उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को एक्सेस कर लिया। साथ ही उसने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया। हालांकि इस तरह की हैकिंग से व्हाइट हाउस ने इनकार किया था। ट्विटर ने भी जांच के बाद कहा कि उनको इस मामले में कोई सबूत नहीं मिला। अब डच कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये बात साफ हो गई कि युवक का दावा सही था। साथ ही उसने राष्ट्रपति ट्रंप के अकाउंट को एक्सेस कर लिया था।

पांचवीं बार में पाई सफलता
गेवर्स के मुताबिक वो राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हाई प्रोफाइल अमेरिकी उम्मीदवारों के ट्विटर अकाउंट की जांच कर रहा था, ताकी उसकी खामियों को जांचा जा सके। उस दौरान ट्रंप का पासवर्ड 'मेक अमेरिका ग्रेट अमेरिका' कैंपेन पर आधारित 'MAGA2020' था। उनके मुताबिक उसने चार बार कोशिश की लेकिन वो असफल रहा। इसके बाद पांचवें राउंड में उसने ट्रंप के अकाउंट का अंदाजे से पासवर्ड डालकर एक्सेस कर लिया।

इस वजह से नहीं मिली सजा
डच पुलिस के मुताबिक हैकर ने खुद लॉगिन को जारी किया। बाद में उसने पुलिस को बताया कि वो पासवर्ड की क्षमता चेक कर रहा था, क्योंकि इसमें देश के प्रमुख हित शामिल थे। बाद में पुलिस ने एक रिपोर्ट बनाकर यूएस प्रशासन को भेजा। गेवर्स ने पुलिस के बताया कि उसके पास ट्रंप का अकाउंट हैक करने के पर्याप्त सबूत थे। वहीं कोर्ट में सरकारी वकील ने कहा कि उनके पास भी सबूत हैं कि राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट को एक्सेस किया गया, लेकिन वो युवक के लिए दंड की मांग नहीं करते क्योंकि उनका उद्देश्य गलत नहीं था। वहीं ट्विटर इस बात को अभी भी नहीं मान रहा कि गेवर्स ने सामान्य पासवर्ड डालकर ट्रंप के अकाउंट को एक्सेस कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications