दावोस में ट्रंप-इमरान की मुलाकात, पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग

दावोस। स्विट्जरलैंड के दावोस वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के सम्मेलन के इतर मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय कारोबार के अलावा कश्मीर मुद्दे पर भी चर्चा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह कश्मीर के हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। कश्मीर पर भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की इच्छा जाहिर कर चुके ट्रंप ने दावोस में भी कहा कि वह इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान की मदद को तैयार हैं।

US President Donald Trump during his meet with Pakistan PM Imran Khan in Davos

राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री इमरान खान ने परस्पर हित, क्षेत्रीय सुरक्षा, कश्मीर और अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया पर भी बात की। बैठक में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान शुरू से अपने क्षेत्र में शांति बहाल करने का हिमायती रहा है और इस संदर्भ में बराबर कोशिशें भी जारी हैं। इमरान खान ने कहा कि समूचे क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने में वह हमेशा तत्पर रहेगा। पाक मीडिया के हवाले से इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे पर बार फिर पुराना राग अलापा है।

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कश्मीर के हालात पर हमारी नजर बनी हुई है, हम इसे नजदीक से देख रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'हमलोग ज्यादा व्यापार कर रहे हैं, कुछ बॉर्डर पर हम साथ में काम कर रहे हैं. हम कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान में जो कुछ हो रहा है, उसपर बात कर रहे हैं। हम इसे देख रहे हैं और इसे फॉलो कर रहे हैं। जब उनसे पाकिस्तान दौरे को लेकर सवाल किया गया तो वह इसे टाल गए। ट्रंप से एक रिपोर्टर ने पूछा था कि क्या आप भारत दौरे के वक्त पाकिस्तान की भी यात्रा करेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम अभी यहां बैठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+