इवांका से पूछा गया कैसा लगा 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम, जानिए क्या बोली ट्रंप की बेटी
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मिलेनिया, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर भी आए हैं। भारत आने के बाद वह सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ थे। इसके बाद अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में ट्रंप और पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया।

इवांका को बहुत शानदार लगा कार्यक्रम
इस बीच जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से पूछा गया कि उन्हें 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम कैसा लगा। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें ये कार्यक्रम बहुत शानदार लगा है। इवांका पहले भी भारत आ चुकी हैं। बावजूद इसके ट्रंप और उनके परिवार को लेकर भारत के लोगों में काफी उत्सुकता नजर आई। इससे पहले इवांका ने कहा था कि एक बार फिर भारत आना उनके लिए सम्मान की बात है।
लोगों ने इवांका के साथ ली सेल्फी
जब कार्यक्रम समाप्त हुआ तो लोगों में भी काफी प्रसन्नता देखने को मिली। कुछ लोग इवांका के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। इवांका के भारत दौरे के बीच उनकी ड्रेस को लेकर भी काफी चर्चा की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह 2019 में भी इसी ड्रेस को पहने नजर आई थीं। बीते साल अर्जेंटीना की यात्रा के दौरान उन्होंने ये ड्रेस पहनी थी।

2017 में भारत आई थीं इवांका
बता दें इवांका को विदेश नीति से जुड़े मामलों का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है। बावजूद इसके वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशी व्यापार और विकास नीतियों से अनजान नहीं हैं। ग्लोबल समिट 2017 के लिए भारत (India) आईं इवांका ने पीएम मोदी के सियासी सफर की काफी प्रशंसा की थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा था कि वह दुनिया के लिए उम्मीद बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications