काबुल और इस्‍लामाबाद होते हुए दिल्‍ली पहुंचेंगे अमेरिकी एनएसए मैकमास्‍टर

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान का दौरा करने के बाद भारत आ रहे हैं अमेरिकी राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) एचआर मैकमास्‍टर। ट्रंप प्रशासन के बड़े अधिकारी का पहला भारत दौरा।

नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) एचआर मैकमास्‍टर अपने पहले भारत दौरे पर राजधानी दिल्‍ली पहुंचेंगे। मैकमास्‍टर के शनिवार तक दिल्‍ली पहुंचने की उम्‍मीद है। अमेरिका में जनवरी में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का शासन आने के बाद किसी बड़े अधिकारी का यह पहला भारत दौरा है और इसे काफी अहम माना जा रहा है।

काबुल और इस्‍लामाबाद होते हुए दिल्‍ली पहुंचेंगे अमेरिकी एनएसए मैकमास्‍टर

पीएम मोदी को देंगे ट्रंप का इनवाइट

मैकमास्‍टर फिलहाल अफगानिस्‍तान में हैं और दिलचस्‍प बात है कि गुरुवार को अफगानिस्‍तान के नानगहर प्रांत पर बम हमला के बाद वह यहां पर पहुंचे। मैकमास्‍टर, अफगानिस्‍तान के बाद पाकिस्‍तान जाएंगे और फिर वह भारत आएंगे। माना जा रहा है उनके साथ मुलाकात के दौरान भारत के एनएसए अजित डोवाला पाकिस्‍तान की ओर से कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा पर चर्चा कर सकते हैं। मैकमास्‍टर, अजित डोवाल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और विदेश सचिव एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। मैकमास्‍टर, भारत के साथ अमेरिका के रक्षा संबंधों पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा वह राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को अमेरिका आने का औपचारिक आमंत्रण भी दे सकते हैं।

कई अहम पहलुओं पर होगी चर्चा

भारत और अमेरिका के बीच डिफेंस टेक्‍नोलॉजी एंड ट्रेड इनीशिएटिव (डीटीटीआई) प्रोग्राम अभी त‍क अटका हुआ है। इस प्रोग्राम की शुरुआत यूपीए और ओबामा प्रशासन के दौरान हुई थी। इसके कुछ प्रोजेक्‍ट्स जैसे जैवलिन मिसाइल जिसे कंधे पर रखकर फायर किया जा सकता है, सी-130 जे, छोटे यूएवी और हॉट इंजन टेक्‍नोलॉजी जैसे कई अहम हथियारों को डेवलप करना था। मैकमास्‍टर, अफगानिस्‍तान में अमेरिका के रोल की संभावना तलाशने के अलावा दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बात कर सकते हैं। आपको बता दें कि जब विदेश सचिव जयशंकर हाल ही में अमेरिकी दौरे पर गए थे तो उन्‍होंने एनएसए मैकमास्‍टर से एक खास मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्‍होंने अमेरिका और भारत के द्विपक्षीय संबंधों के अलावा काउंटर-टेररिज्‍म पर भी चर्चा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+