US Election: ट्रंप ने बाइडेन को बताया अबतक का 'सबसे खराब उम्मीदवार', कहा- 'वो जीता तो समझो चीन जीता'

US Election: ट्रंप ने बाइडेन को बताया अबतक का 'सबसे खराब उम्मीदवार', कहा- 'वो जीता तो समझो चीन जीता'

वॉशिगंटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) को अबतक का 'सबसे खराब उम्मीदवार' कहा है। गुरुवार (15 अक्टूबर) को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में अबतक के सबसे खराब उम्मीदवार हैं। इनसे ज्यादा कोई भी खराब उम्मीदवार आजतक यूएस चुनाव में खड़ा नहीं हुआ। ट्रंप ने कहा, 'ये एक पागलपन वाला दौड़ है, जहां मेरा सामना सबसे खराब कैंडिडेट के साथ है। अगर मैं हार जाता हूं तो तो यह अधिक दबाव होता है। काश वह अच्छा होता, तो मेरा दबाव कम होता।'

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप बोले- बाइडेन जीता तो समझो चीन जीता

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी तुलना करते हुए जो बाइडेन के साथ कहा, मैं हमेशा उससे बेहतर हूं। गुरुवार (15 अक्टूबर) को डोनाल्ड ट्रंप ने बातें रैली में की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा इस बार का अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव आसान है, आपके पास साधारण विकल्प हैं।

ट्रंप ने कहा, इस चुनाव में आपके पास सरल विकल्प है, अगर जो बाइडेन जीतता है तो समझो चीन जीता है और मैं जीता, तो उत्तरी कैरोलिना जीतता है और अमेरिका जीतता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, बाइडेन एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ है और वह कई वर्षों से एक भ्रष्ट राजनेता है और वाशिंगटन में ये बात हर कोई जानता है।

बाइडेन के बेटे पर ट्रंप का निशाना

ट्रंप ने कहा, बाइडेन का बेटा हंटर प्रति वर्ष 10 मिलियन अमेरिकी डालर के लिए एक चीनी व्यापार साथ सौदा किया है। बाइडेन के बेटे ने सौदा उसी समय किया, जब बाइडेन
चीन को आपकी नौकरियों को चोरी करने दे रहे थे। अगर बाइडेन जीतता है, तो यूएस चीन के स्वामित्व में होगा।

रैली में चार साल और ट्रंप आई लव यू के नारे लगने के बाद रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा, यह चुनाव राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर है। लेकिन जब अमेरिका लूटा जा रहा था तो उस दौरान बाइडेन अमीर हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव इस साल 3 नवंबर को होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+