VIDEO: अलग अंदाज में उर्वशी रौतेला ने मनाया बर्थ डे, इस शख्स की वजह से केक की जगह काटा 10 किलो प्याज

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक उर्वशी रौतेला 27 साल की हो गई हैं। 25 फरवरी को उन्होंने अपना बर्थ डे धूमधाम से मनाया। जिसके फोटो और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इस दौरान उनके साथ एक दिलचस्प वाक्या हुआ, जहां उनको केक की जगह 10 किलो प्याज काटनी पड़ी। इसका वीडियो भी उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा।

इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात

इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात

वायरल वीडियो में उर्वशी जाने-माने सेफ बुरक ओजदेमीर (Burak Özdemir) के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने 10 किलो प्याज चाकू से काटा। वीडियो के साथ उर्वसी ने लिखा कि बर्थ डे इवनिंग पर मैंने 10 किलो प्यार काटा। ये सिर्फ बुरक ही करवा सकते हैं। एक दिन मैं प्याज को रुलाने वाली हूं। उर्वसी के साथ Burak भी तेज रफ्तार से प्याज कटाते हुए नजर आ रहे हैं।

इंटरनेशनल एल्बम को कर रहीं शूट

इंटरनेशनल एल्बम को कर रहीं शूट

फिल्मों के अलावा उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। जिस वजह से सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 3.45 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने शुक्रवार को ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिस पर अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। उर्वशी इन दिनों एक इंटरनेशनल म्यूजिक एल्बम की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बर्थ डे सेलिब्रेशन का वीडियो भी पोस्ट किया है। साथ ही शुभकामनाओं के लिए फैन्स को धन्यवाद कहा।

कौन हैं Burak Ozdemir?

बुरक ओजदेमीर को CZNBurak के नाम से भी जाना जाता है, जो दुबई के सबसे बड़े सेफ में से एक हैं। दुबई में उनके रेस्टोरेंट की एक पूरी चेन है, जो चार शहरों में स्थित है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं, जिस वजह से इंस्टाग्राम पर ही उनके 2 करोड़ से फॉलोवर्स हैं। हाल ही उन्होंने नोरा फतेही का दुबई में जोरदार स्वागत किया था। इस दौरान दोनों ने मिलकर कुकिंग की। इसका भी वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+