बॉलीवुड में छिड़ा नया घमासान, उर्मिला ने कंगना को कहा- जगह और वक्त आप चुनिए

नई दिल्ली। kangana ranaut vs Urmila matondkar बॉलीवुड में 'पंगा गर्ल' के नाम से मशहूर कंगना रनौत का नया पंगा शिवसेना की नेता उर्मिला मातोंडकर से हो गया है। दरअसल, दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस में ट्विटर वॉर छिड़ गया है। इस वॉर की शुरुआत कंगना ने ही की थी, जब उन्होंने उर्मिला के द्वारा खरीदे गए ऑफिस को लेकर निशाना साधा। अब कंगना के आरोपों के जवाब में उर्मिला ने वीडियो जारी कर सफाई दी है।

Kangana Ranaut

कंगना को उर्मिला का जवाब

उर्मिला ने कहा है कि मुझे लेकर आपके जो उच्च ख्याल हैं, वो मैं सुन चुकी हूं और सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि पूरा देश इस बात को जानता है, इसलिए आज मैं आपको और सभी को बताना चाहती हूं कि समय और जगह आप चुनिए, मैं मेरे सारे डॉक्यूमेंट्स लेकर वहां जरूर पहुंच जाऊंगी। इन डॉक्यूमेंट्स में अपने 25-30 फिल्मों के करियर में की गई कड़ी मेहनत के बाद जो फ्लैट मैंने अंधेरी में खरीदा था उसके पेपर होंगे, जिसको मैंने मार्च के पहले हफ्ते में बेचा है उसके भी पेपर होंगे, उन पैसे से जो मैंने ऑफिस अपनी कड़ी मेहनत से खरीदा है उसके भी पेपर होंगे। मेरे नए ऑफिस खरीदने का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

कंगना ने उर्मिला पर साधा था निशाना

आपको बता दें कि कंगना ने उर्मिला मातोंडकर पर उनके नए ऑफिस को लेकर निशाना साधा था। दरअसल, उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ शिवसेना जॉइन की थी। इसके कुछ हफ्तों के भीतर उन्होंने मुंबई के सब-अर्बन एरिया में एक शानदार ऑफिस खरीद लिया, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। इसी को लेकर कंगना ने उर्मिला पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, 'प्रिय उर्मिला मातोंडकर जी, मैंने जो खुद की मेहनत से जो घर बनाए थे, कांग्रेस उन्हें तोड़ रही है, सच में बीजेपी को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 केस ही लगे हैं। काश मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करती, कितनी बेवकूफ हूं मैं, नहीं?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+