#UriAttack: पठानकोट की तर्ज पर हमला, सीमा पार से आये हैं आतंकी!
श्रीनगर। उरी में जिस तरह से हमला हुआ है वैसा ही हमला इस साल की जनवरी में आंतकियों ने पठानकोट एयरबेस में किया था। वहांं भी फोर्स को ही निशाना बनाया गया था, जिसमें 7 जवान शहीद हुए थे। ये ऑप्रेशन अब तक का सबसे बड़ा ऑप्रेशन था जो कि 32 घंटे चला था।
उरी में भी एनकाउंटर सुबह 5:30 बजे से चल रहा है। ये सारे आतंकियों सीमा पार से आये हैं, ऐसी आशंका जताई जा रही है। पीएम मोदी ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है।
अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक उरी में चल रहे एनकाउंटर में 17 जवानों के शहीद होने की खबर है। इस मुठभेड़ में 4 आतंकी भी मारे गये हैं। ये फिदायीन हमला आज सुबह 5.30 बजे हुआ, जिसके बाद से सेना और आतंकियों के बीच में लगातार मुठभेड़ जारी है।













Click it and Unblock the Notifications