साल 2014 में भी उरी बना था निशाना, 10 जवान हुए थे शहीद
श्रीनगर| रविवार सुबह एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के उरी कस्बे में सेना के शिविर पर आतंकियों ने हमला बोला है। इस एनकाउंटर में अभी तक 17 जवानों के शहीद होने की खबर है । इस मुठभेड़ में 4 आतंकी भी मारे गये हैंं। कहा जा रहा है कि ये फिदायीन हमला आज सुबह 5.30 बजे हुआ, जिसके बाद से सेना और आतंकियों के बीच में लगातार मुठभेड़ जारी है।
आपको बता दें कि साल 2014 में भी आतंकियों ने उरी को अपना निशाना बनाया था और तब भी सेना के 10 जवान शहीद हुए थे। यहां आपको ये भी बता दें कि एक महीने के अंदर कश्मीर मेंं ये चौथा आतंकी हमला है।
साल 2014 में भी उरी बना था निशाना, 10 जवान हुए थे शहीद
इससे पहले 15 अगस्त, 17 अगस्त,10 सितंबर 2016 को आतंकियों ने घुसपैठ करके कश्मीर को निशाना बनाने की कोशिश की थी। 15 अगस्त को हुए हमले में CRPF के एक कमांडेंट शहीद हुए थे तो वहीं 17 अगस्त को हुए हमले में तीन जवानों नेे अपनी जान देकर भारत माता की रक्षा की थी। यही नहीं 10 सितंबर को हुए हमले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी जान न्यौछावर की थी, जबकि आज के हमले में अभी तक 17 जवानों ने अपनी जान की आहूति दी है।













Click it and Unblock the Notifications