#UriAttack: देश में किसी आर्मी कैम्प पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
श्रीनगर। उरी में हुआ आतंकी हमला देश में किसी भी आर्मी कैंप पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा हमला है। आपको बता दें कि आज से करीब 16 साल पहले दिल्ली के लालकिले के आर्मी बेस पर हमला हुआ था जिसमें 3 जवान शहीद हुए थे।
अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक उरी में चल रहे एनकाउंटर में 17 जवानों के शहीद होने की खबर है। इस मुठभेड़ में 4 आतंकी भी मारे गये हैं। ये फिदायीन हमला आज सुबह 5.30 बजे हुआ, जिसके बाद से सेना और आतंकियों के बीच में लगातार मुठभेड़ जारी है।
मालूम हो कि 26 साल में पहली बार आतंकियों ने कश्मीर में किसी आर्मी बेस को निशाना बनाया है। जहां आतंकी घुसे हैं वो एलओसी से बिल्कुल लगा हुआ है और 12 आर्मी का यूनिट बेस है।













Click it and Unblock the Notifications