UPSC Result 2023: कौन हैं टॉपर सृष्टि डबास, दिन में RBI की नौकरी और रात में की पढ़ाई, जिद्द से सच किया सपना

UPSC CSE Topper Srishti Dabas AIR-6: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल को upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। दिल्ली की रहने वाली सृष्टि डबास ऑल इंडिया रैंक-6 लाकर टॉपर बनी हैं। सृष्टि डबास ने अपना सपना जिद्द से पूरा किया है। आइए जानें कौन हैं सृष्टि डबास और उनकी सक्सेस स्टोरी?

UPSC CSE Topper Srishti Dabas AIR-6

Who is Srishti Dabas: कौन हैं सृष्टि डबास

  • सृष्टि डबास दिल्ली की रहने वाली हैं। सृष्टि डबास यूपीएससी-2023 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-6 लाकर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है।
  • सृष्टि डबास वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कर्मचारी हैं। सृष्टि डबास फिलहाल आरबीआई मुंबई में पोस्टेड हैं। सृष्टि डबास आरबीआई में ग्रेड-2 कर्मचारी हैं।

  • सृष्टि डबास भारतीय रिजर्व बैंक में मानव संसाधन (Human Resource Department) में तैनात हैं और वह बैंक में सभी कर्मचारियों के मूल्यांकन की देखभाल करती हैं।
UPSC CSE Topper Srishti Dabas AIR-6
  • सृष्टि डबास ने अपनी यूपीएससी की तैयारी रात में पढ़ाई करके पूरी की है। सृष्टि डबास दिन में आरबीआई बैंक में जाकर अपनी नौकरी करती थीं और रात में अपनी यूपीएससी की तैयारी करती थीं।
  • सृष्टि डबास इससे पहले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि डबास कथक डांसर भी हैं।
  • सृष्टि डबास ने स्कूलिंग और ग्रेजुएशन दिल्ली से की है। सृष्टि ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

UPSC Result 2023: यूपीएसएसी में इस बार 1016 उम्मीदवारों का हुआ चयन

यूपीएससी परीक्षा-2023 में इस बार 1016 उम्मीदवारों का चुनाव किया गया है। रिजल्ट आप upsc.gov.in में देख सकते हैं। मार्कशीट 15 दिनों के बाद जारी किए जाएंगे। इसमें जनरल कैटेगरी के 347 उम्मीदवार, ओबीसी 303, एससी 165, ईब्ल्यूएस 115 और 86 एसटी कैटेगरी के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+