'...वो तो एक डूबता जहाज', एन चंद्रबाबू नायडू का YSRCP पर बड़ा हमला
तेलगु देशम पार्टी ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। सीएम टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में होने वाले चुनाव को अहम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के वोटों प्रदेश का भविष्य तय हो जाएगा। एनसी नायडू ने कहा कि टीडीपी केवल राज्य के हितों के लिए जेएसपी के साथ काम कर रही है। एनसी नायडू ने कहा कि अगर टीडीपी का शासन राज्य में होता तो अब तक आंध्र प्रदेश काफी तरक्की पर होता। टीडीपी चीफ ने कहा की राज्य के लोगों को जीवन स्तर सुधारना टीडीपी की प्राथमिताओं में शामिल है, लेकिन वाईएसआरसी सरकार ने आंध्र को विकास की दृष्टि से काफी पीछे ढकेल दिया है।

टीडीपी चीफ नारा चंद्रबाबू नायडू मंगलागिरी में टीडीपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वाईएसआरसी के निलंबित विधायकों मेकापति चंद्रशेखर रेड्डी और उंदावल्ली श्रीदेवी को टीडीपी की सदस्यता दिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान नायडू ने कहा कि वाईएसआरसी एक डूबता हुआ जहाज है और सभी नेता इसे छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
पार्टी का कार्यक्रम में तदेपा चीफ ने ने दावा किया कि वाईएसआरसी सरकार के कार्यकाल में की लोगों उत्पीड़न किया गया, जिसके चलते कई लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। नायडू ने कहा, "जब तक टीडीपी-जेएसपी गठबंधन अगले चुनावों में सत्ता हासिल नहीं कर लेता, तब तक राज्य इस चंगुल से बाहर नहीं आ सकता।"
टीडीपी के आगानी जनसंपर्क अभियानों का जिक्र करते हुए एनसी नायडू ने कहा, "हमने पहले ही जाना शुरू कर दिया है। बाबू जमानत - भविष्यथुकु गारंटी कार्यक्रम वाले लोग और मैं 20 दिसंबर से राज्य में विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा।"
उन्होंने कहा, "वाईएसआरसी को सत्ता में आए चार साल और नौ महीने बीच चुके हैं। लेकिन ये कोई नहीं जानता कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सीएम बनने के बाद कब जनता से मिले। क्या उन्होंने कभी लोगों से उनकी समस्याएं जानने के लिए मुलाकात की?" टीडीपी चीफ ने दावा किया कि जगन अपनी ही पार्टी के विधायकों से नहीं मिलते और अपनी बहन और मां को मिलने का समय नहीं देते। आत्मसम्मान वाले लोग कभी भी जगन से मिलने की कोशिश नहीं करते।
इसके अलावा नायडू ने कहा कि जगन को अपने पुलिवेंदुला विधानसभा क्षेत्र को बीसी को आवंटित करने और चुनावों में निर्वाचित होने के बाद ही सामाजिक न्याय के बारे में बात करनी चाहिए। उन्होंने जगन से 10 सवाल पूछे और पिछले साढ़े चार साल में उनकी सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराने के लिए जवाब मांगा।












Click it and Unblock the Notifications