Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Upchunav Election Results: हिमाचल-उत्तराखंड में मजबूत हुई कांग्रेस, पश्चिम बंगाल में TMC का जलवा

Upchunav Election Results 2024 Updates in Hindi: सात राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजे सामने आ गए है। 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए को झटका लगा है। वहीं, इंडिया गठबंधन को एक बार फिर से फायदा हुआ है।

7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस और टीएमसी ने 4-4 सीटें जीती है। जबकि, एनडीए को केवल दो सीटों पर जीत से संतोष करना पड़ा। बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने कब्जा जमा लिया है। तो वहीं, जालंधर सीट आम आदमी पार्टी जीत चुकी है।

Upchunav Election Results

शनिवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। इन सात राज्‍यों में पश्चिम बंगाल, पंजाब, बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शाम‍िल हैं। यह उपचुनाव मौजूदा विधानसभा सीटें विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण खाली होने कारण कराए गए हैं।

LIVE Feed
Jul 13, 2024, 3:50 PM IST

तमिलनाडु: विक्रवांडी सीट पर डीएमके के अन्नियुर शिवा जीते

तमिलनाडु की विक्रवांडी सीट पर हुए उपचुनाव में डीएमके के अन्नियूर शिवा ने जीत दर्ज कराई है। 21 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद डीएमके के अन्नियुर शिवा को 124053 वोट मिले। वहीं, पीएमके उम्मीदवार सी अंबुमणि को 56296 वोट मिले है। अन्नियुर शिवा ने पीएमके उम्मीदवार को 67767 वोटों से हरा दिया।
Jul 13, 2024, 2:57 PM IST

मानिकटोला सीट पर TMC की सुप्ति पांडे आगे

पश्चिम बंगाल की मानिकटोला सीट पर 20 राउंड की मतगणना होनी है, जिसमें से 15 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीट पर टीएमसी की सुप्ति पांडे 47827 वोटों से आगे चल रही है। सुप्ति पांडे को 63885 वोट मिले है। वहीं, बीजेपी के कल्याण चौबे को 16058 वोट मिले है।
Jul 13, 2024, 2:35 PM IST

तमिलनाडु: विक्रवांडी सीट पर डीएमके के अन्नियूर शिवा आगे

तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर 17 राउंट की मतगणना पूरी हो गई है और यहां पर डीएमके के अन्नियूर शिवा फिलहाल पीएमके उम्मीदवार सी अंबुमणि से आगे चल रहे हैं। अन्नियुर शिव को 106908 वोट मिले है। तो वहीं, अन्बुमणि एस को 48123 वोट मिले है। अन्नियुर शिह 58785 वोटों से आगे चल रहे है।
Jul 13, 2024, 2:24 PM IST

Rupauli By Poll Results: 8 हजार वोटों से जीते शंकर सिंह

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर 13 राउंड की मतगणना पूरी हो गई। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जेडीयू के प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल को भारी मतों से हरा दिया। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह को 68070 वोट मिले है। वहीं, जेडीयू उम्मीदवार कलाधर मंडल को 59824 वोट मिले है। शंकर सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार कलाधर को 8 हजार 246 मतों से हराया दिया।
Jul 13, 2024, 2:15 PM IST

रुपौली उपचुनाव में शंकर सिंह ने ली 6831 वोटों की लीड

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह जीत की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। 12 राउंड की मतगणना में से 11 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह जेडीयू के कलाधर मंडल से 6831 वोटों से आगे चल रहे है। शंकर सिंह 64103 वोट मिले है तो वहीं, कलाधर मंडल को 57272 वोट मिले है। वहीं, आरजेडी की बीमा भारती 29219 मतों के साथ तीसरे स्थान पर है।
Jul 13, 2024, 2:07 PM IST

रणघाट दक्षिण सीट भी गई TMC के खाते में

पश्चिम बंगाल की रणघाट दक्षिण की सीट पर मता बनर्जी की पार्टी तृण मूल कांग्रेस के खाते में चली गई। रणघाट दक्षिण विधासभा सीट पर उपचुनाव में टीएमसी के मुकुट मणि अधिकारी ने 39 हजार वोटों से जीट दर्ज कराई है। अधिकारी को 113533 वोट मिले। तो वहीं, बीजेपी के मनोज कुमार बिस्वास को 74485 वोट मिले। मनोज कुमार बिस्वास को टीएमसी के मुकुट अधिकारी ने 39048 वोटों से हरा दिया।
Jul 13, 2024, 1:57 PM IST

उत्तराखंड: बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के बुटोला ने दर्ज कराई जीत

उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने जीत दर्ज कराई है। 15 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला को 27696 वोट मिले है। वहीं, बीजेपी के राजेंद्र सिंह भण्डार को 22601 वोट मिले। बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र भण्डारी को कांग्रेस के लखपत सिंह ने 5095 वोटों से हरा दिया।
Jul 13, 2024, 1:46 PM IST

अमरवाड़ा उपचुनाव में बीजेपी के कमलेश शाह जीते

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह ने जीत दर्ज कराई है। कमलेश शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार धीरनशा सुखराम दास इनवाती को 3252 वोट से हरा दिया। कमलेश शाह को 83036 वोट प्राप्त हुए तो वहीं, कांग्रेस के धीरनशा को 79784 वोट मिले। हालांकि, अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस ने विरोध जताते हुए रिकाउंटिंग की मांग की है।
Jul 13, 2024, 1:40 PM IST

निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह बढ़ रहे हैं जीत की तरफ

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर 10 राउंट की काउंटिंग पूरी हो गई है और निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह लगातार अपनी लीड मजबूत करते जा रहे हैं। 10 राउंड की मतगणना के बाद शंकर सिंह जेडीयू के कलाधर मंडल से 5069 मतों से आगे चल रहे हैं।
Jul 13, 2024, 1:30 PM IST

अमरवाड़ा में फिर हुआ उलटफेर, बीजेपी प्रत्याशी 713 वोटों से आगे

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट एक बार फिर उलटफेर हो गया। यहां 18 राउंड की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह 713 वोटों से आगे हो गए। कमलेश शाह को 73527 वोट मिले है। तो वहीं, कांग्रेस के धीरनशा को 72814 वोट मिले। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम भी 27863 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।
Jul 13, 2024, 1:22 PM IST

हिमाचल: नालागढ़ सीट से कांग्रेस हरदीप बावा जीते

हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ विधानसभा सीट पर 9 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है और इस सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने जीत दर्ज कराई है। हरदीप सिंह बावा ने बीजेपी के केएल ठाकुर को 8990 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा को 34608 वोट मिले। तो वहीं, बीजेपी के केएल ठाकुर को 25618 मतों पर संतोष करना पड़ा।
Jul 13, 2024, 1:15 PM IST

अमरवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार ने ली 2829 वोटों की लीड

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 20 राउंड की मतगणना होनी है, जिसमें से 16 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। 16वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी धीरनशा ने 2829 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। धीरनशा को 65188 वोट मिले है। वहीं, बीजेपी के कमलेश शाह को 62359 वोट प्राप्त हुए है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम भी 25666 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।
Jul 13, 2024, 1:08 PM IST

हरिद्वार: मंगलौर सीट पर कांग्रेस ने दर्ज कराई जीत

हरिद्वार की मंगलौर सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि, 10वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस के काजी मौहम्मद निजामुद्दान ने 422 वोटों से जीत दर्ज कराई। कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को 31727 वोट मिले। तो वहीं, बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना को 31305 वोट ही मिले।
Jul 13, 2024, 1:01 PM IST

बिहार: रुपौली सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह जीत की ओर

बिहार की रुपौली विधानसभी सीट पर 12 राउंड की मतगणना होनी है, जिसमें से 09 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदर शंकर सिंह जेडीयू उम्मीदवार से 4239 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर चल रही हैं।
Jul 13, 2024, 12:56 PM IST

बगदा सीट पर TMC की मधुपर्णा ठाकुर 33 हजार वोटों से जीतीं

पश्चिम बंगाल की बगदा सीट पर 13 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 13वें राउंड की काउंटिंग के बाद टीएमसी प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर ने 33468 वोटों से जीत दर्ज कराई है। मधुपर्णा ठाकुर को 107577 वोट मिले है। वहीं, बीजेपी के बिनय कुमार बिस्वास को 74109 वोट मिले।
Jul 13, 2024, 12:50 PM IST

पश्चिम बंगाल की बगदा सीट पर TMC आगे

पश्चिम बंगाल की बगदा सीट पर 13 राउंड की मतगणना होनी है, जिसमें से 11 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद टीएमसी प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर 30081 वोटों से आगे चल रही है। मधुपर्णा ठाकुर को 97600 वोट मिले है। वहीं, बीजेपी के बिनय कुमार बिस्वास को 67519 वोट मिले।
Jul 13, 2024, 12:43 PM IST

बिहार: रुपौली में निर्दलीय प्रत्याशी से जेडीयू को मिल रही कड़ी टक्कर

रुपौली विधानसभा सीट में 12 राउंड की मतगणना होनी है जिसमें से 8 राउंड की पूरी हो चुकी है। आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह 1763 वोटों से आगे चल रहे है। उन्हें 44027 वोट मिले है तो वहीं, जेडीयू के प्रत्याशी कलाधर मंडल को 42264 वोट मिले है। राजद की बीमा भारती 22696 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
Jul 13, 2024, 12:29 PM IST

रायगंज सीट में टीएमसी के कृष्णा कल्याणी ने दर्ज कराई जीत

पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने 10 राउंड के बाद 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई है। कृष्णा कल्याणी ने बीजेपी उम्मीदवार मानस कुमार घोष को 50077 मतों से हरा दिया। टीएमसी के कृष्णा कल्याणी को 86479 वोट मिले। तो वहीं, मानस कुमार घोष को 36402 वोट प्राप्त हुए।
Jul 13, 2024, 12:23 PM IST

अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस के धीरनशा ने बनाई 5 हजार वोटों से बढ़त

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 13 राउंट की काउंटिंग पूरी हो गई है। अभी 8 राउंड की काउंटिंग और होनी है। इस सीट पर कांग्रेस के धीरनशा सुखराम दास इनवती ने 5122 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी धीरनाश को 53397 वोट हासिल हुए है। तो वहीं, बीजेपी के कमलेश प्रताप शाह को 48275 वोट मिले है।
Jul 13, 2024, 12:17 PM IST

बिहार: रुपौली में हुआ बड़ा उलटफेर, निर्दलीय शंकर सिंह आगे

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की काउंटिंग के बाद बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने 1036 वोटों से बढ़त बना ली है और जेडीयू को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है। शंकर सिंह को 37137 वोट मिले है, जबकि, कलाधर मंडल को 36101 वोट मिले है। वहीं, बीमा भारती लगातार तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। अभी पांच राउंड की काउंटिंग और होनी है।
Jul 13, 2024, 12:10 PM IST

हिमाचल की देहरा सीट पर CM सुक्खू की पत्नी ने दर्ज कराई जीत

हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज कराई है। 10वें राउंड की गिनती के बाद कमलेश ठाकुर को 32737 वोट मिले। तो वहीं,बीजेपी के होशयार सिंह को 23338 वोट हासिल हो सके। बीजेपी के होशयार सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने 9399 मतों से हरा दिया।
Jul 13, 2024, 12:05 PM IST

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर BJP ने दर्ज कराई जीत

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर 9 राउंड की मतगणना अब पूरी हो चुकी है। इस सीट पर बीजेपी के आशीष शर्मा ने जीत दर्ज कराई है। आशीष शर्मा को 27041 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस के पुष्पिंदर वर्मा को 25470 वोट मिले है। आशीष शर्मा ने 1571 वोटों से कांग्रेस के पुष्पिंदर वर्मा को हरा दिया।
Jul 13, 2024, 11:54 AM IST

MP: अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बनाई बढ़त

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर 10वें राउंट की काउंटिंग में कांग्रेस उम्मीदवार धीरनशा ने बीजेपी के कमलेश प्रताप शाह पर 5634 से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। धीरनशा को 41161 वोट मिले है। तो वहीं, बीजेपी के कमलेश शाह को 35527 वोट मिले है। वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम उर्फ देवरावेन भलावी तीसरे स्थान पर हैं।
Jul 13, 2024, 11:49 AM IST

हिमाचल में कांग्रेस दो, बीजेपी 1 सीट पर आगे

हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट पर 9वें राउंट की काउंटिंग में सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने 7860 वोटों से आगे चल रही है। कमलेश ठाकुर को 28641 वोट मिले है। तो वहीं, बीजेपी के प्रत्याशी होश्यार सिंह को 20781 वोट मिले है। वहीं, नालागढ़ सीट पर सातवें राउंट की गिनती के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने बीजेपी के केएल ठाकुर पर 4578 वोटों की बढ़त बना ली है। हमीरपुर सीट पर बीजेपी के आशीष शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पिंदर वर्मा को 1165 वोटों से पीछे छोड़ दिया है।
Jul 13, 2024, 11:42 AM IST

उत्तराखंड: मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस आगे

उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर 5 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बसपा के उबैदुर्रहमान पर 7385 वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा के करतार सिंह भड़ाना तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। वहीं, बदरीनाथ सीट पर 6 राउंट की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी पर 1935 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है।
Jul 13, 2024, 11:38 AM IST

MP: अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस के धीरनशा आगे

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला कांटे की टक्कर का चल रहा है। इस सीट पर बीजेपी के कमलेश शाह ने शुरुआत से बढ़त बनाई थी। लेकिन, पांचवें राउंड की गिनती के बाद वो कांग्रेस के धीरनशा से पीछे हो गए थे। वहीं, अब 9वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के कमलेश प्रताप शाह, कांग्रेस के धीरनशा से 3761 मतों से पीछे चल रहे है।
Jul 13, 2024, 11:31 AM IST

पंजाब: जालंधर पश्चिम सीट पर AAP ने दर्ज कराई शानदार जीत

पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है और आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार जीत दर्ज की है। आप के मोहिंदर भरत ने बीजेपी के शीतल अंगुराल को 37325 वोटों से हरा दिया है। मोहिंदर भगत को 55246 वोट मिले। तो वहीं, बीजेपी के शीतल अंगुराल को 17921 वोट मिले। कांग्रेस की सुरिंदर कौर 16757 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
Jul 13, 2024, 11:29 AM IST

बिहार: पांचवें राउंड के बाद भी बीमा भारती पीछे

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। पांचवें राउंड के बाद भी जेडीयू ने बढ़त कायम रखी है। जेडीयू के कलाधर मंडल 27202 वोट लाकर 1757 मतो से आगे चल रहे हैं। वहीं, आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती 14999 वोट के साथ तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह है, उन्हें 25445 वोट मिले है।
Jul 13, 2024, 11:18 AM IST

पंजाब: जालंधर पश्चिम सीट पर AAP के मोहिंदर भगत जीत की ओर

पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर 11 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के मोहिंदर भगत को 46064 वोट मिले है। वहीं, भाजपा के शीतल अंगुराल को 15393 वोट मिले है। आप के मोहिंदर भगत, बीजेपी के शीतल अंगुराल से 30671 मतों से आगे चल रहे है। वहीं, कांग्रेस की सुरिंदर कौर 14668 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।
Jul 13, 2024, 11:07 AM IST

हिमाचल: हमीरपुर सीट पर बीजेपी के आशीष शर्मा आगे

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट छठें राउंड की काउंटिंग में बीजेपी के आशीष शर्मा ने बढ़त बना ली है। आशीष शर्मा को 18319 वोट मिले है। तो वहीं, कांग्रेस के पुष्पिंदर वर्मा को 17576 वोट मिले है। बीजेपी के आशीष 743 वोटों से आगे चल रहे है।
READ MORE


More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+