लड़कियों को छेड़ा तो उनके सैंडल ,पर्स से चलेगी गोलियां, UP के शख्स ने बनाए नायाब सेफ्टी वेपन, देखें Video
लड़कियों को छेड़ा तो उनकी सैंडल, पर्स से चलेंगी गोलियां, UP के शख्स ने बनाई ये नायाब बंदूकें,देखें Video
लखनऊ, 12 सितंबर: आप भी अगर सड़क पर मनचलों के डर से अपनी बेटियों को घर से बाहर भेजने से डरते हैं तो अब बेफ्रिक हो जाइए। इसके पीछे वजह है कि उत्तर प्रदेश के श्याम चौरसिया ने ऐसी नायाब चीजें तैयार की हैं जिसके बाद लड़कियों के पास ऐसी चीज मौजूद रहेगी जिससे वो अपनी सुरक्षा कर सकेंगी।

श्याम चौरसिया ने ये नायाब चीजें तैयार की हैं
महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों ने उन्हें हमेशा बिना किसी डर के जीने से रोका जाता है। सात बजे के बाद सड़क पर चलने से लेकर दिन में व्यस्त बस में अकेले सफर करने तक महिलाएं दो बार सोचने पर मजबूर हो जाती हैं। समाज में महिलाओं के सामने आने वाली इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के श्याम चौरसिया ने ये नायाब प्रयोग किया है।
Recommended Video


महिलाओं की रोजमर्रा की चीजें मुसीबत में करेंगी मदद
उत्तर प्रदेश के श्याम चौरसिया अपने क्रिएटिव और नए प्रोडक्ट्स के साथ महिलाओं को सुरक्षित रहने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। श्याम चौरसिया ने एक सुरक्षा किट तैयार की जिसमें महिलाओं द्वारा उपयोग की जाने वाली तीन रोजमर्रा की वस्तुएं उन्हें मुसीबत के समय मदद दिलाने में मदद करेगी।

पर्स सैंडल और लिपिस्टिक करेगी लड़की की मदद
श्याम चौरसिया ने महिलाओं के लिए एक आत्मरक्षा किट डिजाइन करने के लिए अपने क्रिएटिव और युनीक आइडिया का प्रयोग किया है। किट में एक पर्स, सैंडल लिपिस्टिकऔर झुमके शामिल हैं। ये वस्तुएं मुसीबत में फंसी लड़की को तुरंत मदद लेने में सक्षम बनाती हैं।

लिपिस्टक का एक बटन दबाते ही जीपीएस से ट्रेक करके आ जाएगी पुलिस
श्याम चौरिसया के द्वारा तैयार की गई सेफ्टी लिपिस्टिक की बात करें तो इसमें एक इमरजेंसी कॉल फीचर है जिसमें एक बटन दबाते ही पुलिस के इमरजेंसी नंबर 121 पर कॉल चला जाएगा और पुलिस इसमें लगे जीपीएस ट्रैकिंग मैकेनिज्म के जरिए मुसीबत में फंसी लड़की के पास पहुंच जाएगी। वहीं जब तक पुलिस पहुंचे लड़की अपनी सुरक्षा इस लिपिस्टिक में लगी बंदूक से कर सकेगी।

"स्मार्ट पर्स गन" के बटन को दबाते ही निकली है गोलियां
चौरसिया द्वारा डिजाइन किए गए पर्स को "स्मार्ट पर्स गन" कहा जाता है। हालांकि यह एक रेगुलर बंदूक की तरह हैं जो छिपी हुई होती। हैंडबैग पर एक छोटा लाल बटन शॉट फायर करता है। बंदूक की गोली आपको आसपास के अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित करने में मदद करेगी। उपयोग की जाने वाली गोलियां खाली गोलियां हैं।

"स्मार्ट एंटी-रेप सैंडल"
किट में एक आइटम "स्मार्ट एंटी-रेप सैंडल" है जिसमें ब्लूटूथ सुविधा को छोड़कर, सैंडल हैंडबैग के समान ही हैं जिसमें बंदूक लगी है और प्रेस करते ही उससे गोलियां चल जाएंगी।

श्याम चौरसिया ने बताया क्यों बनाए ये प्रोडक्ट
अपने इस नायाब प्रोडक्ट के बारे में श्याम चौरसिया ने कहा मैं महिलाओं के सामने हर दिन आने वाली चुनौतियों को जानता था उन्होंने यह भी दावा किया कि ये चीजें अभी भी और भी वो डेवलेप कर रहे हैं।
A girls/women's safety weapon developed by Shyam Chaurasia.....Interesting. pic.twitter.com/at5FrOseYU
— Om M (@OxomiyaDhulia) July 18, 2020
जानिए कितनी है कीमत
श्याम चरौसिया ने बताया कि किट की कीमत 2497 रुपये है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्पादों को चार्ज करने के बाद पूरे दो सप्ताह तक इस्तेमाल किया जा सकता है। अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय (AKTU) का इनोवेशन हब चौरसिया के इस प्रोडक्ट को बाजार में लॉन्च करने में मदद क कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications