UP PET exam: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला,बोले-PM आंखें मूंद कर बैठे हैं, नौजवान ठोकरें खाने को मजबूर
UP PET exam उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पीईटी यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में 37 लाख युवाओं ने फार्म डाले हैं।
UP PET exam उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पीईटी यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में 37 लाख युवाओं ने फार्म डाले हैं। यूपी के कई हिस्सों से परीक्षा देने पहुंचे युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच राहुल गांधी ने पीईटी परीक्षा को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री आंखें मूंद कर बैठे हैं और नौजवान ठोकरें खाने पर मजबूर हैं।
Recommended Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ''UP-PET फॉर्म - 37 लाख। खाली पद - गिनती के! इन युवाओं को सालाना 2 करोड़ रोजगार का झांसा दिया गया था, लेकिन इस तस्वीर में देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की बेबसी दिख रही है। यह साफ है कि प्रधानमंत्री आंखें मूंद कर बैठे हैं और नौजवान ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। इसके साथ ही राहुल ने ट्रेन के एक डिब्बे के अंदर युवाओं की भारी भीड़ की तस्वीरे भी शेयर की है।

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को पीईटी में अव्यवस्था को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, यूपी पीईटी परीक्षा में भारी अव्यवस्था के चलते छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। युवा विरोधी सरकार युवाओं से एग्जाम के लिए मोटी फीस तो वसूलती है, लेकिन न नौकरी दे पाती है, न अव्यवस्था से मुक्ति।
Rahul Gandhi in Ballari:बेल्लारी में राहुल गांधी बोले- BJP-RSS की विचारधारा देश को बांट रही है
वहीं पीलीभीत बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए तंज कसा है। वरुण गांधी का ट्वीट कर लिखा कि, यूपी बाढ़ की चपेट में है। 37 लाख से अधिक छात्र PET की परीक्षा देने निकले हैं। प्रश्नपत्र हल करने से बड़ी चुनौती सेंटर तक पहुंचना है। छात्रों की निरंतर मांग के बाद भी ना परीक्षा टाली गयी ना यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए। शायद 'हवाई निरीक्षण' से 'जमीनी मुद्दे' नहीं दिखते।












Click it and Unblock the Notifications