Rahul Gandhi in Ballari:बेल्लारी में राहुल गांधी बोले- BJP-RSS की विचारधारा देश को बांट रही है
Rahul Gandhi in Ballari:कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा ने शनिवार को 1000 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर ली। यात्रा आज कर्नाटक के बल्लारी जिले में पहुंची हुई है। बेल्लारी में राहुल गांधी ने मेगा रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि, आज भारत में 45 साल में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पीएम ने कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। तो वो नौकरियां कहां है? पीएम मोदी की नीतियों नोटबंदी, जीएसटी और कोविड कुप्रबंधन के कारण 12.50 करोड़ युवाओं ने अपना रोजगार खोया है।
Recommended Video

बेल्लारी की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में 2.5 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? अगर आप पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो आप 80 लाख रुपये देकर ऐसा कर सकते हैं। अगर आपके पास पैसा है, तो आप कर्नाटक में सरकारी नौकरी खरीद सकते हैं। अगर आपके पास पैसा नहीं है तो आप जीवन भर बेरोजगार रह सकते हैं। कोऑपरेटिव बैंकों में स्कैम, असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में स्कैम; इसलिए कर्नाटक की सरकार को 40% की सरकार नाम दिया गया है।
राहुल गांधी ने कहा की शुरुआत में हमने सोचा था कि 3500 कि.मी. पैदल चलना आसान नहीं है। मगर जब हमने चलना शुरू किया, कुछ दिन बाद चलना काफी आसान लगने लगा। ऐसा लग रहा था, जैसे कोई शक्ति पीछे से यात्रा को आगे की ओर धकेल रही है।3500 किलोमीटर की मुश्किल दिखने वाली यात्रा को किसी ने आसान बनाया है, तो वो है- जनता का प्यार, समर्थन और भागीदारी। हमने यह यात्रा इसलिए शुरू की क्योंकि बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा देश को बांट रही है। यह हिंदुस्तान पर आक्रमण है। यह देश भक्ति नहीं है देश के खिलाफ काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा में नफरत और हिंसा नहीं मिलेगी। ये सोच केवल यात्रा की नहीं बल्कि यह कर्नाटक और हिंदुस्तान की सोच और विचाराधारा है। ये लोग (बीजेपी) 24 घंटे, 50 साल लगा लें,फिर भी यह डीएनए आपसे नहीं निकाला जा सकता। कोई हिंदुस्तानी नहीं चाहता कि उस पर, उसके परिवार पर नफ़रत-हिंसा का साया पड़े।
वहीं दूसरी ओऱ आज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के बेल्लारी जिले में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शनिवार को राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ पदयात्रा की। खड़गे इस यात्रा के 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करने की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए यहां हुई एक विशाल जनसभा में भी शामिल हुए। उन्होंने अपने गृह राज्य में आज पहली बार इस यात्रा में भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications