योगी के मंत्री बोले, हिंदू परिवारों को 3 बच्चे पैदा करने चाहिए

Recommended Video

    Uttar Pradesh: CM Yogi के Minister बोले- 3 बच्चे पैदा करें Hidnu। वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आजादी वाला दूसरा देश है। देश में बढ़ती आबादी की वजह से कई लोगों को कई तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ता है। सरकार आबादी को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और इस बाबत लोगों को जागरूक करती रहती है। लेकिन इस बीच भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील भराला ने दो बच्चों की बजाए तीन बच्चों को पैदा करने की बात कह रहे हैं।

    Sunil bharala

    तीन बच्चे पैदा करना चाहिए

    सुनील भराला ने क हा कि हिंदू परिवारों को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। उनका कहना है कि आज समाज में केवल दो बच्चे पैदा करने के कानून की मांग उठ रही है, लेकिन बिना कानून के ही हिंदू परिवारों में बच्चों की संख्या कम हो गई है। अधिकतर परिवारों ने एक ही बच्चे हैं। मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि हम पांच का मंत्र अपनाया जाना चाहिए। यानि माता-पिता और तीन बच्चे। यही नहीं भराला ने कहा कि परिवार में कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। हर परिवार में तीन बच्चे जरूर होने चाहिए और उसमे एक लड़की होना अनिवार्य है।

    मंत्रीजी का तर्क

    सुनील भराला ने तर्क दिया है कि अगर ऐसा नहीं होगा तो आखिर कैसे चाची, दादी के रिश्ते परिवार में बचेंगे।भराला ने यह बयान बागपत में एक शादी समारोह में मीडिया से बात करते हुए दिया। इस दौरान भराला ने कहा कि हैदराबाद दुष्कर्म कांड निंदनीय है, लेकिन वहां की पुलिस ने जो किया वह बिल्कुल सही है और सराहना योग्य है। उन्नाव की घटना पर भराला ने कहा कि प्रदेश सरकार इस घटना को लेकर गंभीर है, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है।

    चीन के बाद सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत

    हालांकि सुनील भराला परिवार में एक लड़की के जरूर होने की बात कह रहे हैं लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया आखिर यह कैसे संभव है। परिवार में लड़का पैदा हो या लड़की यह पूरी तरह से युवक व युवती के शुक्राणुओ पर निर्भर करता है, ऐसे में कोई भी परिवार कैसे पहले से इस बात की योजना बना सकता है कि होने वाला बच्चा लड़का होगा या लड़की। बता दें कि चीन के बाद भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+