यूपी के मंत्री ने ताजमहल विवाद पर कहा, हमारे ही नेता लगा रहे हैं दाल में तड़का

नई दिल्ली। ताजमहल को लेकर विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताजमहल का दीदार करने के बाद भी विवादित बयान लगातार आ रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी ताजमहल को लेकर एक विवादित बयान दिया है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि ताजमहल को लेकर अपने ही मंत्री लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं कि जो दाल में तड़का जैसे हैं। ओमप्रकाश राजभर बांद में विकास कार्यों की समीक्षा करने और महोखर गांव में राज्य सरकार की ओर से संचालित एक ब्लाइंड स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।

यूपी के मंत्री ने ताजमहल विवाद पर कहा, हमारे ही नेता लगा रहे हैं दाल में तड़का

उन्होंने कहा है कि देश में संविधान है और संविधान से हटकर कोई भी कुछ भी नहीं कर सकता है। कुछ दिन पहले ही भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी ताजमहल को लेकर एक विवादित बयान दिया था। संगीत सोम के बयान पर राजभर ने कहा है कि हमारे कुछ नेता ऐसे हैं, जो दाल में तड़का लगा देते हैं, इससे कानून व्यवस्था भंग नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी ऐसे बयान देते हैं, यह उनके अपने विचार हैं, कानून किसी को भी अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। राजभर के इस कथन को कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+