बेंगलुरु में शख्स का संदिग्ध हालत में मिला शव, टीशर्ट पर लिखा- Justice Is Due, पत्नी ने लगाए थे कई आरोप
बेंगलुरु में रहने वाले यूपी के एक 34 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को बेंगलुरु में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। अतुल सुभाष, जो एक निजी फर्म में इंजीनियर थे, ने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा जरिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि सुभाष को वैवाहिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नोट के मुताबिक, सुभाष के खिलाफ उनके पत्नी ने कई आरोप लगाए थे।इससे पहले इसको लेकर उन्होंने (सुभाष) एक वीडियो शेयर किया था।
पुलिस को प्राथमिक जांच में ये पता चला है कि मृतक अतुल कथित तौर पर डिप्रेशन की समस्या से गुजर रहे थे। इसकी वजह गृह क्लेश बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सुभाष ने आत्महत्या करने से पहले एक एनजीओ को व्हाट्सएप मैसेज भी किया था जो महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा करने के मामलों पर काम करता था। इसके अलावा शख्स ने एनजीओ को भी जानकारी दी थी कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।

मृतक की पहचान यूपी के एक 34 वर्षीय अतुल सुभाष के रूप में की गई है, जो एक निजी फर्म में इंजीनियर थे। पुलिस के शव के पास से 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें शख्स ने अपनी पत्नी और उसके
बता दें कि मृतक अतुल बेंगलुरु के मराठाहल्ली में रहते थे। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जांच में पता चला कि शख्स ने जो टीशर्ट पहनी थी उस पर एक पन्ना चिपका हुआ था जिस पर लिखा था- Justice Is Due.
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, शख्स ने 8 दिसंबर की रात आत्महत्या की थी। पुलिस कंट्रोल रूम को 9 दिसंबर को यह सूचना मिली कि शहर के मुन्नेकोलल्ला इलाके में रहने वाले 34 वर्षीय अतुल सुभाष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक बयान में पुलिस ने कहा, "9 दिसंबर को सुबह 6 बजे होयसला पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत मिली कि अतुल सुभाष, उम्र 34 वर्ष, ने तीसरी मंजिल, प्लॉट नंबर टी-06, डेलिनियम रेजीडेंसी, मंजूनाथ लेआउट, मुन्नेकोलल्ला में आत्महत्या कर ली। घर अंदर से बंद था और स्थानीय लोगों मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़ा गया, अंदर देखा गया कि 34 वर्षीय अतुल सुभाष छत से लटका हुआ था।"
मृतक की सास के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के बयान में आगे कहा गया कि घर के बेड रूम में अतुल का शव नायलॉन की रस्सी से पंखा से लटका हुआ मिला। घटना से यूपी पुलिस को अवगत करा दिया गया है। बेंगलुरू पुलिस ने कहा, "मृतक के भाई बिकास कुमार ने बताया कि अतुल सुभाष की पत्नी की मां, भाई और उसके चाचा ने मृतक के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया था और रुपये की मांग की थी। मामलों के निपटारे के लिए 3 करोड़ रुपये मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन ने बीएनएस की धारा 108 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है।"
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications