अतीक-मुख्तार की विधवा बीवी ही नहीं....यूपी की ये 5 लेडी डॉन, जिन्होंने पुलिस को कर रखा है परेशान
UP Lady Don: उत्तर प्रदेश में माफिया, गैंगस्टर और बाहुबली नेता जैसे अतीक अहमद, मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी का आतंक तो कम हो गया है लेकिन अभी तक उनके गैंग का पूरी तरह से सफाया नहीं हुआ है।
राज्य में संगठित अपराध और उसे चलाने वाले माफियाओं के परिवारों को वर्चस्व धीरे-धीरे खत्म जरूर हुआ है लेकिन अभी भी उनके गैंग को संभालने वाली गैंगस्टर की बीवियों ने यूपी पुलिस को परेशान कर रखा है।

इस लेख में हम आपको अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी की विधवा बीवियों से लेकर काजल झा, दीपा बहाल तक कुछ ऐसी महिला डॉन के बारे में बताएंगे, जो यूपी पुलिस की इनामी मोस्ट वांटेड की लिस्ट में हैं। इनपर हत्या, जबरन वसूली, फिरौती मांगने से लेकर जमीन हड़पने तक के केस दर्ज हैं। इन महिला डॉन को यूपी पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहती है।

1. शाइस्ता परवीन (अतीक अहमद की विधवा पत्नी)
यूपी के दिवगंत बाहुबली नेता अतीक अहमद की विधवा पत्नी शाइस्ता परवीन का नाम उमेश पाल हत्याकांड में दर्ज है। उमेश पाल दिवंगत विधायक राजू पाल के भाई और उनके हत्याकांड के मुख्य गवाह थे।
शाइस्ता परवीन पर शूटरों को पनाह देने और इस वारदात के लिए फंडिंग करने का आरोप है। शाइस्ता परवीन पर यूपी पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। शाइस्ता परवीन फिलहाल अतीक के खास शूटर गुड्डू बमबाज के साथ फरार है। कई लोगों को कहना है कि वह नेपाल के रास्ते दुबई चली गई है।

2. जैनब फातिमा (अतीक अहमद के भाई की बीवी)
जैनब फातिमा, अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी है। जैनब फातिमा का नाम भी उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल है। जैनब फातिमा की बहन आयशा नूरी का भी इसमें नाम शामिल था। पुलिस ने जैनब फातिमा और आयशा नूरी पर भी 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।

3. अफशां अंसारी (मुख्तार अंसारी की विधवा बीवी)
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर भी यूपी पुलिस ने 75 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। अफशां अंसारी मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भी उसके पार्थिव शरीर को देखने नहीं आई थी।
मुख्तार अंसारी के 2005 में जेल जाने के बाद अफशां अंसारी गैंग संभाल रही है। अफशां अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज है। अफशां अंसारी पर हत्या, जबरन वसूली, फिरौती का भी केस दर्ज है।
4. दीप्ति बहल (संजय भाटी की पत्नी)
बाइक बोट घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीपा बहाल भी यूपी पुलिस की रडार पर है। दीपा बहाल पर 100 से ज्यादा केस दर्ज है। इसमें सबसे ज्यादा केस नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दर्ज है। दीप्ति बहल लंबे समय से फरार है। यूपी पुलिस ने इसके ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम रखा है। शादी से पहले पीएचडी की हुईं दीप्ति बहल स्कूल में शिक्षक थीं।

5. काजल झा (गैंगस्टर रवि काना की गर्लफ्रेंड)
काजल झा , गैंगस्टर रवि काना की गर्लफ्रेंड है। काजल झा स्क्रैप माफिया रवि काना का कारोबार संभालने में उसका साथ देती है। काजल झा गैंगस्टर रवि काना के गिरोह की एक्टिव मेंबर है। वो उसकी बेनामी संपत्तियों का हिसाब-किताब रखती थी। यूपी पुलिस कब से इसकी तलाश में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications