मुजफ्फरनगर हिंसा पर सरकारी मरहम, पीड़ितों को नौकरी देगी अखिलेश सरकार

muzaffarnagar violence
लखनऊ। पश्चमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक हिंसा में 40 लोगों की मौत हो गई है। हजारों लोग बेघर हो गए। बच्चे अनाथ हो गए, लेकिन हिंसा रोकने में नाकमयाब प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार अब हिंसा पर मरहम लगा रही है।

अखिलेश सरकार ने हिंसा के बाद लोगों के दर्द को कम करने के लिए अब उस पर मुआवजे पर मरहम लगाने की कवायत शुरु कर दी है। अखिलेश सरकार ने मुजफ्फरनगर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने आदेश दिया है। खबरों की मानें तो सीएम अखिलेश यादव द्वारा 15 सितंबर को की गई नौकरी दिलाने संबंधी घोषणा को अमली जामा पहनाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर हिंसा के बाद सीएम ने पीड़ितों को मुआवजे के तौर पर सरकारी नौकरी देने की बात कही थी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यूपी सरकार की ओर से इस बावत शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर हिंसा में मारे गए 40 में से 9 मृतक आश्रितों को समूह ‘ग' के पद पर नौकरी दी जाएगी। जल्द ही उन्हें सरकारी नौकरी दे दी जाएगी।

शासनादेश के मुताबिक बाकी प्रकरणों में मृतक आश्रितों को समूह ‘घ' के पदों पर राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में नियुक्त करने का फैसला किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+