शीतलहर के चलते यूपी के सभी स्कूल-कॉलेज 19-20 को रहेंगे बंद

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ ही तेजी पारा लुढ़का है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों को 19 और 20 दिसंबर को बंद कर दिया है। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सभी स्कूल बंद के आदेश जारी किए गए हैं।

23 दिसंबर को पूर्ववत सभी स्कूल खुलेंगे

23 दिसंबर को पूर्ववत सभी स्कूल खुलेंगे

वहीं लखनऊ में ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 21 दिसंबर (शनिवार) तक बंद रखने आदेश दिया है। 22 को रविवार है। ऐसे में अब 23 दिसंबर को पूर्ववत सभी स्कूल खुलेंगे। यह आदेश सरकारी, निजी, मिशनरी, मदरसा और सभी तरह के दूसरे शिक्षण संस्थानों में लागू होगा। डीएम ने सभी मजिस्टे्रट और जिला विद्यालय निरीक्षक को इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

अगले 24 घंटों में और गिरेगा तापमान

अगले 24 घंटों में और गिरेगा तापमान

मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक मण्डलों में तापमान में खासी गिरावट आयी। इस अवधि में बरेली, मेरठ, झांसी और आगरा मण्डलों में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा, गोरखपुर, फैजाबाद, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, झांसी तथा मेरठ मण्डलों में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है। इस अवधि में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की सम्भावना है।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते बढ़ी सर्दी

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते बढ़ी सर्दी

मौसम विज्ञान केंद्र मोदीपुरम के अनुसार, आगामी 10 दिनों तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस या उसे कम रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में हो रही लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड से हालात खराब है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तरी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर के नजदीक पहुंचने से 10 दिन तक अभी तापमान और कम होने के आसार बने हुए हैं। 20 दिसंबर के बाद दौबारा बारिश और बर्फबारी होने से सर्दी बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+